बिग बी से लेकर अक्षय तक सभी मशहूर हस्तियों ने दी श्याम बेनेगल को विनम्र श्रद्धांजलि!

Tuesday, December 24, 2024 10:15 IST
By Santa Banta News Network
बीती रात भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय फिल्म निर्माता, लेखक और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। अपनी जिंदगी के 90 साल पुरे कर चुके श्याम बेनेगल काफी समय से किडनी की एक जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहे थे| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्देशक ने बीते दिन शाम को 6:40 बजे के आस-पास मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। श्याम बेनेगल के निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है|

अमिताभ बच्चन से लेकर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी तक इस समय हर कोई उनको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है| बिग बी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं "आज हमने फिल्म इंडस्ट्री के एक और दिग्गज को खो दिया है.. श्याम बेनेगल का निधन.. प्रार्थनाएं और संवेदनाएं 🙏"|



मनोज बाजपेयी शोक भरी आँखों से लिखते हैं "भारतीय सिनेमा के लिए यह एक दिल दहला देने वाली क्षति है। श्याम बेनेगल सिर्फ़ एक लीजेंड नहीं थे, वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने कहानी कहने की कला को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। ज़ुबैदा में उनके साथ काम करना मेरे लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव था,

जिसने मुझे उनकी कहानी कहने की अनूठी शैली और अभिनय की बारीक समझ से परिचित कराया। उनके निर्देशन में मैंने जो सीखा उसके लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूँगा। उनके साथ काम करने का अवसर पाना एक बड़ा सम्मान था। उनकी विरासत उनके द्वारा बताई गई कहानियों और उनके द्वारा छुए गए जीवन में जीवित रहेगी। शांति से विश्राम करें श्याम बाबू, ओम शांति 🙏🏽"|



बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने एक्स अकाउंट पर दुःख भरे शब्दों में लिखते हैं "श्याम बेनेगल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक, वास्तव में एक लीजेंड। ओम शांति 🙏"



साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं "हमारे देश के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और महान बुद्धिजीवियों में से एक श्री श्याम बेनेगल के निधन पर गहरा दुख हुआ। उन्होंने भारत की कुछ सबसे प्रतिभाशाली फिल्म प्रतिभाओं की खोज की और उन्हें आगे बढ़ाया।

उनकी फिल्में, आत्मकथाएँ और वृत्तचित्र भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं!! एक हैदराबादी और पूर्व राज्यसभा सदस्य, बेनेगल साहब के उत्कृष्ट कार्यों को भारतीय सिनेमा में हमेशा बहुत सम्मान दिया जाएगा! शांति से विश्राम करें सर!! 🙏🙏"|

श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर के दिन साल 1934 को हैदराबाद में एक अच्छे परिवार में हुआ था| इन्होने हिंदी सिनेमा के दिगज कलाकार जैसे शबाना आज़मी, स्मिता पाटिल और नसीरुद्दीन शाह के साथ भी काम किया है|

सात बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुके श्याम बेनेगल को साल 2018 में भारतीय सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाज़ा गया था| इस समय भारतीय फ़िल्मी दुनिया से जुड़ा हर व्यक्ति श्याम बेनेगल के लिए भगवान को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना कर रहा है|

'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025