'बेबी जॉन' डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: भेड़िया से काफी आगे निकला बिजनेस!

Thursday, December 26, 2024 11:47 IST
By Santa Banta News Network
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरुण धवन काफी समय बाद फिल्म 'बेबी जॉन' बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं| आज हम बात करने वाले हैं इसके डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, यह एक्शन से भरी हुई कहानी आपका बहुत ज्यादा मनोरंजन करने वाली हैं| इससे पहले फिल्म 'भेड़िया' में नज़र आने वाले वरुण धवन इस बार 'बेबी जॉन' कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी जैसी खुबसूरत एक्टर्स के साथ दिखाई दिये हैं|

बीते दिन क्रिसमस का त्यौहार बेबी जॉन के लिए इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक ठाक ही रहा है| इसने पहले दिन बड़े पर्दे पर 12.4 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन अपने नाम किया है| मेकर्स को पहले दिन मूवी से काफी ज्यादा उमीदें थी, परन्तु यह फिल्म उनके उपर यह खरा नही उतर पाई है| फिल्म क्रिटिक्स की थोड़ी बहुत आलोचनाएँ और दर्शकों का मिला-जुला समर्थन ही 'बेबी जॉन' को पहले दिन मिल पाया है|



अगर आपको पता हो इससे पहले कि वरुण धवन स्टारर भेड़िया ने 7.47 करोड़ और जुगजुग जियो फिल्म ने पहले दिन 9.27 करोड़ रुपये के आस-पास का कारोबार किया था| इसके मुकाबले 'बेबी जॉन' का डे 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा रहा है| लेकिन एक फिल्म से यह स्कोर बहुत ही ज्यादा कम रह गया है| यहाँ हम बात कर रहे हैं मल्टी-स्टारर मूवी 'कलंक' के बारे में, इस कहानी ने पहले दिन 21.5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सभी को हैरान कर दिया था|

विजय थलपति अपने एक्स अकाउंट पर 'बेबी जॉन' फिल्म को शुभकामनाएँ देते हुए लिखते हैं "को शुभकामनाएँ @एटली_डिर @वरुण_डीवीएन @कीर्तिऑफिशियल @ प्रियाआतली #वामीकागब्बी @म्यूजिकथामन @कलीस_डिर @ एंटोनीलरुबें और पूरी #बेबीजॉन टीम कल रिलीज़ के लिए। आप सभी को ब्लॉकबस्टर सफलता की शुभकामनाएं ♥️"|



पहले ही दिन इतनी शानदार कमाई करने के बाद भी 'कलंक' फिल्म लास्ट तक आते आते सिर्फ 79 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही प्राप्त कर पाई थी| यह मूवी अभी तक वरुण की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है|

वरुण धवन साउथ सुपरस्टार के ट्वीट की एक्स के उपर ही प्रतिक्रिया देते हुए लिखते हैं "धन्यवाद थलपति विजय सर 🙏। हम हमेशा आपके आस-पास बच्चे ही रहेंगे ❤️#बेबी जॉन"|



इस समय 'बेबी जॉन' के साथ कोई खास प्रोजेक्ट रिलीज़ नही हुआ है| फिर भी इस मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इतना दमदार नही रहा है| अगर बात करें अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' की तो वह 21वें दिन भी बड़े पर्दे पर 19.65 करोड़ से ज्यादा का एक अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है| 25 दिसंबर को ही रिलीज़ हुई कन्नड़ फ़िल्म मैक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार करके कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं|

फिल्म 'बेबी जॉन' का निर्देशन कलीस ने संभाला है, यह मूवी तमिल भाषी ब्लॉकबस्टर 'थेरी' का हिंदी वर्जन है| इसमें विजय थलपति ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि हिंदी वर्जन में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी अहम किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दिये हैं|
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इस वजह से 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शूटिंग बीच में ही छोड़ी!

अभिनेता-राजनेता जोड़ी ने नेटफ्लिक्स कॉमेडी सेट अचानक छोड़ा, जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करेंगे

Monday, July 21, 2025
मोहित सूरी ने याद किया कि वरिष्ठ फिल्म निर्माताओं ने कहा था कि 'सैय्यारा' पैसे की बर्बादी होगी!

हाल ही में रिलीज़ हुई रोमांटिक ड्रामा "सैय्यारा" सुर्खियाँ बटोर रही है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से अहान पांडे

Monday, July 21, 2025
'हंटर 2' ट्रेलर: ओवर लोडिड एक्शन, भरपूर इमोशन और ज़बरदस्त कॉमेडी का मिश्रण!

अमेज़न की मुफ़्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा, अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने हंटर सीज़न 2 - टूटेगा नहीं तोड़ेगा का आधिकारिक ट्रेलर

Monday, July 21, 2025
सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'धड़क 2' से प्रीत रे सॉंग रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार 11 जुलाई को रिलीज़ हो गया था और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। सिद्धांत

Monday, July 21, 2025
करीना कपूर का ग्रीक गेटअवे वायरल: छुट्टियों में 'लुंगी डांस' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल!

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं, इस बार रेड कार्पेट पर

Saturday, July 19, 2025