'स्क्विड गेम 2' रिव्यू: पहले से काफी ज्यादा रोमांचक और खतरनाक हो गया है खूनी पैसों का खेल!

Thursday, December 26, 2024 16:28 IST
By Santa Banta News Network
स्टार कास्ट: ली जंग-जे, वाई हा-जून, ली ब्युंग-हुन, ईम सी-वान हूँ, कांग हा-नेउल, ली जिन-वूक, पार्क सुंग-हून, यांग डोंग-ग्यून, जो यू-री, कांग ऐ-शिम, ली सियो-ह्वान

निर्देशक: ह्वांग डोंग-ह्युक

रेटिंग: ***1/2

प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स

इस बात का तो सभी को पता है कि हॉलीवुड अपने मुनाफे को डबल करने के लिए हर कहानी को छोटे-छोटे पार्ट में बाँट देता है| लेकिन 'स्क्विड गेम' के पहले सीजन को देखने के बाद फैन्स को बिलकुल भी नही लगा कि इसके पार्ट कट किये गए हैं| मेकर्स ने एक एक परफेक्ट सीरीज़ लोगों के सामने पेश की थी। यह वेब शो नेटफ्लिक्स का अभी तक का सबसे बेहतरीन और कामयाब शो बनकर सामने आया था| पहले सफल सीज़न के बाद इसके दूसरे और तीसरे सीज़न की तैयारी शुरू कर दी गई थी| ली जंग-जे पिछले सीज़न को जहाँ जितने के इरादे से खेलने आए थे, वह इस बार एक अलग मकसद से खेल में आने वाले हैं| हमारा यह 'स्क्विड गेम 2' का रिव्यू आपको शो देखने या ना देखने के फ़ैसले में बहुत ज्यादा मदद करने वाला है|

सेओंग गी-हुन का नया मिशन


स्क्विड गेम के पहले सीज़न में दर्शकों का मुख्य केंद्र बिंदु रहे सेओंग गी-हुन (ली जंग-जे) इस बार एक नया मकसद लेकर खेल में आए हैं| खिलाड़ी नंबर 456 यानि सेओंग गी-हुन इस खूनी पैसों के खेल को जड़ से खत्म करने के लिए मैदान में उतरते हैं| गी-हुन मायावी (गोंग यू) के रूप में एक सेल्समैन की खोज कर रहे हैं| वह इस खतरनाक खेल के मास्टरमाइंड इंसानों में से एक होता है। सेल्समैन के रूप गी-हुन फिर से खूनी नाटक का हिस्सा बन जाते हैं| खेल में प्रवेश करते ही वह बता देते हैं कि इस बार उनका इरादा पैसों के खून खराबे को बिल्कुल खत्म करने का है|



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेओंग गी-हुन का खिलाड़ी नंबर 456 ही रहता है- लेकिन उनका इस बार खेल खेलने का एजेंडा कुछ ओर होता है| 'स्क्विड गेम 2' में वह पैसों के लिए नहीं बल्कि इस पूरे ऑपरेशन को खत्म करने पर ध्यान देता नज़र आता है| यह खिलाड़ी किसके साथ मिलकर अपने मकसद को पूरा करता है इसके लिए आपको हमारा यह रिव्यू ध्यान से पढ़ना होगा|

'स्क्विड गेम 2' खेल की राजनीति


इस बार के सीज़न में खेल के अंदर की राजनीति बहुत ही अहम रोल अदा करती है| निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक ने इस बार खेलों से ज्यादा खेल करने वाले मजबूत पक्षों पर ज्यादा ध्यान दिया है| इस बार वह दर्शकों को एक कोरियाई नागरिक से मिलवाते हैं जो खिलाड़ियों को मारने वाले लाल सूट सैनिकों में से कोई एक होता है। उसका किरदार कहानी में नया मोड़ लेकर आता है, जो इस खेल में रोमांचक और सस्पेंस को काफी ज्यादा बढ़ा देता है|

नए कलाकारों के साथ पुराने चहरों का अभिनय कौशल


'स्क्विड गेम 2' में इस बार आपको कई न्यू चेहरे काफी ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं| सबसे पहले बात करते हैं ली जंग-जे अभिनेता की जिन्होंने इस बार भी सेओंग गी-हुन के रूप एक बार फिर से लोगों को अपने अभिनय कौशल का दीवाना बना लिया है| परन्तु उसके सहायक कलाकार भी अपने किरदार के साथ न्याय करते नज़र आए हैं| पहले के सीजन में बिगबैंग सदस्य रहे टी.ओ.पी. ने 'थानोस' नाम का किरदार बेहतरीन तरीके से लोगों के सामने पेश किया है| वह जब भी आपके सामने आएगें, आप एक जगह से उठने वाले नही हैं|

इनके अलावा पार्क सुंग-हून का ट्रांसजेंडर किरदार, कांग ए-सिम का एक वृद्ध माँ का रूप, ह्वांग इन-हो के रूप में ली ब्युंग-हुन वेब शो में एक न्यू परत जोड़ते दिखाई देते हैं|

आकर्षित नही कर सका मौत का खेल


स्क्विड गेम के पहले सीज़न में जहाँ अगर कोई मुख्य पात्र मर जाता था तो दर्शकों को भी अंदर से काफी दुःख महसूस होता था| लेकिन इस बार यह खूनी आघात लोगों को आकर्षित करने में कामयाब नही हो पाया है| अगर कम शब्दों में कहें तो इस सीज़न में खून खराबा पहले के जैसे दर्शकों को पसंद नही आया है| इसकी सबसे बड़ी वजह निर्देशक का खेल की राजनीति को ज्यादा दिखाना हो सकता है| अंत में कुछ खिलाड़ियों को मारा जाता है जो थोड़ा सा पहले जैसा लगता, लेकिन पहले जैसा खूनी खेल आप इस बार मिस कर सकते हैं|

कथानक और लेखन मजबूत पक्ष


पहले जैसे खून खराबे को छोड़ दिया जाए तो 'स्क्विड गेम 2' का लेखन पक्ष काफी मजबूत दिखाई दिया है। यह सीरिज़ जहाँ से खत्म हुई थी वहीं से शुरुवात करती हुई आगे बढ़ती है| खेल की राजनीतिक साज़िश इसमें नया सस्पेंस और रोमांच जोड़ देती है|

पिछले सीज़न में जहाँ अंत में जाकर एक किरदार की गोपनीयता का पता चला था। इसके विपरीत इस सीज़न में काफी जल्दी रहस्य का पता चल जाता है जिसकी वजह से लोगों की उत्सुकता कम हो सकती है|

निष्कर्ष


स्क्विड गेम सीज़न 2 में इस बार मेकर्स ने कुछ अलग और रोमांचक दर्शकों के सामने पेश किया है| पिछले सीज़न में जहाँ मौत का खेल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था वहीँ इस बार सत्ता, राजनीति और अस्तित्व की लड़ाई अंत तक सस्पेंस बनाए रखती है। इस बार नए किरदार अपने धमाकेदार प्रदर्शन से बहुत ज्यादा आकर्षक नज़र आए हैं| सीज़न 2 में आपको मौत से हटकर कंटेंट देखने को मिलने वाला है|

अंत में हम यही कह सकते हैं कि 'स्क्विड गेम 2' वेब शो इस बार भावनात्मक प्रभाव से नही बल्कि अपने दमदार लेखन, रोमांचक मोड़ और राजनीति खेल की लड़ाई को एन्जॉय करने के लिए आपको जरुर नेटफ्लिक्स पर जाकर देखना चाहिये|
'आप जैसा कोई' रिव्यू: घर में पिता के शासन को तोड़ने का एक अधूरा प्रयास!

सिनेमा, अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में, बदलाव की चिंगारी जलाता है। यह मानदंडों को चुनौती देता है, पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाता

Saturday, July 12, 2025
'आँखों की गुस्ताखियाँ' रिव्यू: रोमांटिक कहानी, परन्तु गहराई की कमी!

संतोष सिंह द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़, मिनी फ़िल्म्स और ओपन विंडो फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, आँखों की

Saturday, July 12, 2025
'मालिक' रिव्यू: राजकुमार राव-मानुषी छिल्लर स्टारर कहानी खतरनाक एक्शन और सस्पेंस का मिश्रण!

टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर 'मालिक' को आज यानि 11 जुलाई के दिन बड़े पर्दे पर लोगों के

Friday, July 11, 2025
'माँ' रिव्यू: एक पौराणिक हॉरर कहानी, जो सच में डर पैदा करने में विफल रही!

विशाल फुरिया, जो डरावनी छोरी के लिए जाने जाते हैं, माँ के साथ लौटते हैं, एक हॉरर-पौराणिक फिल्म जो एक माँ के प्यार

Friday, June 27, 2025
'पंचायत सीजन 4' रिव्यू: एक राजनीतिक कॉमेडी जो हंसी, नुकसान और स्थानीय ड्रामा का मिश्रण पेश करती है!

पंचायत हमेशा से एक हल्के-फुल्के ग्रामीण सिटकॉम से कहीं बढ़कर रही है - यह एक चतुराई से लिखा गया सामाजिक व्यंग्य है

Tuesday, June 24, 2025