Bollywood News


तृप्ति डिमरी क्या अब नही है कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' फिल्म का हिस्सा!

तृप्ति डिमरी क्या अब नही है कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' फिल्म का हिस्सा!
हिंदी सिनेमा की युवा हॉट अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी काफी समय से कार्तिक आर्यन स्टारर बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'आशिकी 3' को लेकर चर्चाओं में चल रही हैं| लेकिन इस बार उनकी सुर्ख़ियों का कारण त्रिप्ति के फैन्स को पसंद नही आएगा| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक्टर्स रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आशिकी 3' में महिला लीड रोल में दिखाई देने वाली थी। अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री को इस बिग प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है| लेकिन कार्तिक या मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है|

बीते साल 2024 में 'आशिकी 3' की घोषणा हुई थी, कार्तिक और त्रिप्ति के फैन्स दोनों के एक साथ फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक थे| आखिरी बार यह जोड़ी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में अपनी मजेदार कॉमेडी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आई थी| उनकी जोड़ी के बाद त्रिप्ति और कार्तिक के फिर से साथ आने को लेकर उत्साहित थे। बॉलीवुड गलियारों से मिली खबरों की मानें तो अनुराग बसु निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित 'आशिकी 3' मूवी की तैयारी के लिए त्रिप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन मुहूर्त शॉट भी एक साथ शूट कर चुके थे|

हालिया खबरों के अनुसार त्रिप्ति इस समय एनिमल, बेड न्यूज़, भूल भुलैया 3 जैसी काफी फ़िल्में कर चुकी हैं| फिल्म 'आशिकी 3' के मेकर्स किसी न्यू कमर को महिला लीड रोल में उतारने की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं| जो बड़े पर्दे पर अपने भावपूर्ण किरदार से दर्शकों को आकर्षित कर सके| अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि इस कहानी के निर्देशक और निर्माता किस न्यू फेस का डेब्यू कराने वाले हैं|

End of content

No more pages to load