'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: राम चरण-स्टारर कहानी तोड़ सकती है ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' का बड़ा रिकॉर्ड!

Saturday, January 11, 2025 11:33 IST
By Santa Banta News Network
बीते दिन 10 जनवरी को राम चरण, कियारा आडवाणी स्टारर तेलुगु इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' को बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है| एस शंकर द्वारा निर्देशित इस कहानी ने रिलीज़ होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं| यह मूवी पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'गेम चेंजर' फिल्म ने रिलीज़ के पहले ही दिन 51.20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम किया है| इस मूवी के बजट और स्टार कास्ट के हिसाब से पहले दिन का यह आंकड़ा मेकर्स द्वारा काफी अच्छा माना जा रहा है| अगर बात करें फिल्म 'आरआरआर' के तेलुगु वर्जन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस मूवी ने पहले दिन 133 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था| जिसको अभी तक कोई भी बॉलीवुड या साउथ की फिल्म नही तोड़ पाई है|



बता दें कि 'गेम चेंजर' के तेलुगु वर्जन ने पहले दिन 42 करोड़ रुपये का कारोबार अपने नाम किया है| तमिल में इस फिल्म ने 2 करोड़ से ज्यादा और हिंदी भाषा में यह कहानी सिर्फ 7 करोड़ रुपये के आस-पास का बिजनेस करने में कामयाब हो पाई है| अन्य भाषाओँ की बात करें तो कन्नड़ ने 9 लाख और मलयालम ने 2.9 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन पहले दिन अपने नाम कर लिया है|



इससे पहले एस शंकर के निर्देशन में तैयार साल 2018 में रिलीज़ हुई रजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' ने पहले दिन तमिल वर्जन में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था| जो रिकॉर्ड अभी तक कायम है|

राम चरण फिल्म 'गेम चेंजर' में राम नंदन नाम के आईएएस अधिकारी और एक कार्यकर्ता के रूप में डबल रोल निभाया हैं। वहीँ बात करें कियारा आडवाणी तो वह राम नंदन की प्रेमिका दीपिका के किरदार में आकर्षक नज़र आई हैं| इनके अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, और श्रीकांत जैसे कलाकार भी अपने किरदारों में सटीक दिखाई दिये हैं|
'स्पिरिट' से दूर होने के बाद दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2' से भी हो सकती हैं बाहर!

बॉलीवुड आइकन दीपिका पादुकोण कथित तौर पर कल्कि 2 से हटने पर विचार कर रही हैं, जो प्रभास अभिनीत विज्ञान-फाई

Friday, June 06, 2025
हेक्टिक ने बाजी मारी! शुभंकर ने जीता अमेज़न एमएक्स प्लेयर के रियलमी हिप हॉप इंडिया एस2 का ताज!

ताज के लिए लड़ाई अपने अंतिम रोमांचक निष्कर्ष पर पहुँच गई क्योंकि शुभंकर उर्फ ​​हेक्टिक अमेज़न की मुफ़्त स्ट्रीमिंग सेवा

Friday, June 06, 2025
मिलिंद सोमन, रित्विक धनजानी और अपारशक्ति खुराना इस हफ्ते एक फोन की वजह से हुए खूब परेशान!

मोटोरोला इंडिया ने हाल ही में नए मोटोरोला रेजर 60 के लॉन्च के साथ इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, यह फोन न केवल

Friday, June 06, 2025
आँखों की गुस्ताखियाँ टीज़र: अंधे प्यार, पहली मुलाकात और भावनात्मक लालसा की कहानी!

आँखों की गुस्ताखियाँ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जो एक गहरी भावनात्मक और दृश्यात्मक रूप से

Friday, June 06, 2025
आमिर खान ने लोकेश कनगराज के साथ हाई-ऑक्टेन सुपरहीरो फिल्म का ऐलान किया!

बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं- इस बार उन्होंने तमिल निर्देशक लोकेश कनगराज की एक बड़ी

Friday, June 06, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT