7:59 PM के रहस्य से उठा पर्दा, स्टार प्लस ने 'जादू तेरी नजर' के सुपरनेचुरल शो का पहला ग्लिम्प्स किया पेश!

Friday, January 24, 2025 09:57 IST
By Santa Banta News Network
स्टार प्लस हमेशा से ही दिल छूने वाली और इमोशनल कंटेंट देने में सबसे आगे रहा है। इसके शोज की खास बात ये है कि ये दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ते हैं। चैनल अपने हर शो के जरिए ना सिर्फ एंटरटेन करता है, बल्कि लोगों को सशक्त भी बनाता है, और इनका कंटेंट हमेशा ताजगी और नई ऊर्जा से भरा रहता है। शोज़ जैसे अनुपमा, घुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, झनक, माटी से बंधी डोर, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजलि अवस्थी, इस इश्क का रब्ब रखा, और दीवानीयत ने हमेशा दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। इन शोज़ की कहानियाँ हमेशा ऐसी होती हैं जो दर्शकों से जुड़ती हैं और उनके साथ एक गहरी इमोशनल कनेक्शन बनाती हैं।



स्टार प्लस ने अपनी बहुओं से जुड़ी कुछ रहस्यमयी गड़बड़ियों और दिलचस्प टीज़र वीडियो के बाद आखिरकार अपनी मच अवेटेड सुपरनैचुरल शो जादू तेरी नजर का पहला धमाकेदार और रोमांचक एपिसोड रिलीज़ कर दिया है। 7:59 PM का रहस्य अब सुलझ गया है, और यह शो दर्शकों के लिए मिस्ट्री, सस्पेंस और सुपरनैचुरल जादू का बेहतरीन कॉकटेल लेकर आया है।

जादू तेरी नजर के पहले एपिसोड में शरेनु पारिख का एकदम खौफनाक किरदार दिखाया गया है, जो एक दयान (जादूगरनी) का रोल निभा रही हैं। वो एक बच्चे को जन्म देती हैं, जो काली ताकत से भरा हुआ है। शरेनु का किरदार इतना खतरनाक है कि वो उस बच्चे को बुरे कामों के लिए इस्तेमाल करने की कसम खाती है, जिससे पूरी कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट और ड्रामा आते हैं। इस एपिसोड में एक और किरदार का भी जिक्र है, जो एक लड़की को जन्म देती है, जिससे और भी ज्यादा रहस्य और सस्पेंस कहानी में जुड़ जाते हैं।

स्टार प्लस का शो जादू तेरी नजर एक सुपरनेचुरल कहानी है, जो काले जादू के रहस्यों और दिलचस्प ड्रामा से भरी हुई है। पहले एपिसोड ने दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, और अब सभी अगला एपिसोड देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के पहले हप्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जाट की हालत खराब!

अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद, 'रेड 2' ने हाई-स्टेक ड्रामा, सत्ता संघर्ष और भ्रष्टाचार पर आधारित एक एड्रेनालाईन

Friday, May 09, 2025
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ब्लेस बी द एविल' से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार कंगना रनौत!

हिंदी सिनेमा में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत आने वाले समय में हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के

Friday, May 09, 2025
सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो

Friday, May 09, 2025
स्टार प्लस ने मदर्स डे पर अपने शोज के जरिए 'ममता की कसौटी' के साथ मां के जज़्बे को किया सलाम!

स्टार प्लस हमेशा से मज़बूत कहानियों और गहरे पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो हर भारतीय परिवार से जुड़ते हैं। मदर्स डे के

Friday, May 09, 2025
काइली जेनर ने लंबे समय के ब्रेकअप के बाद अपनी लव लाइफ को कन्फर्म किया!

जब भी हॉटनेस की बात होती है तो हॉलीवुड का नाम सबसे उपर आता है| काइली जेनर हॉलीवुड की सबसे हॉट और दुनिया की सबसे

Friday, May 09, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT