'स्क्विड गेम सीजन 3': नेटफ्लिक्स ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए दी रिलीज़ की जानकारी!

Friday, January 31, 2025 09:53 IST
By Santa Banta News Network
'स्क्विड गेम 2' में खेल के अंदर की राजनीति बहुत ही अहम रोल अदा करती है| निर्देशक ह्वांग डोंग-ह्युक ने इस बार खेलों से ज्यादा खेल करने वाले मजबूत पक्षों पर ज्यादा ध्यान दिया है| इस बार वह दर्शकों को एक कोरियाई नागरिक से मिलवाते हैं जो खिलाड़ियों को मारने वाले लाल सूट सैनिकों में से कोई एक होता है। उसका किरदार कहानी में नया मोड़ लेकर आता है, जो इस खेल में रोमांचक और सस्पेंस को काफी ज्यादा बढ़ा देता है| हाल ही में मेकर्स ने इस लोकप्रिय वेब शो के सीजन 3 का एक पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज़ डेट की जानकारी फैन्स को दी है| जिसको देखने के बाद फैन्स का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है|

'स्क्विड गेम' सीरिज़ के फैन्स एक आखिरी बार मिलने के लिए आ रही है| नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'स्क्विड गेम 3' का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "अंतिम राउंड के लिए ⭕ दबाएँ। 27 जून को स्क्विड गेम सीज़न 3 देखें। #नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स"| इस पोस्ट को देखने के बाद इन्टरनेट यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|



स्क्विड गेम के पहले सीज़न में जहाँ अगर कोई मुख्य पात्र मर जाता था, तो दर्शकों को भी अंदर से काफी दुःख महसूस होता था| लेकिन दूसरे सीज़न में यह खूनी आघात लोगों को आकर्षित करने में कामयाब नही हो पाया है| अगर कम शब्दों में कहें तो इस सीज़न में खून खराबा पहले के जैसे दर्शकों को पसंद नही आया है| इसकी सबसे बड़ी वजह निर्देशक का खेल की राजनीति को ज्यादा दिखाना हो सकता है|

स्क्विड गेम के पहले सीज़न में दर्शकों का मुख्य केंद्र बिंदु रहे सेओंग गी-हुन (ली जंग-जे) 'स्क्विड गेम 2' में एक नया मकसद लेकर खेल में आए हैं| खिलाड़ी नंबर 456 यानि सेओंग गी-हुन इस खूनी पैसों के खेल को जड़ से खत्म करने के लिए मैदान में उतरते हैं| गी-हुन मायावी (गोंग यू) के रूप में एक सेल्समैन की खोज कर रहे हैं| वह इस खतरनाक खेल के मास्टरमाइंड इंसानों में से एक होता है।

इस समय तो फैन्स के मन में यही चल रहब है कि खिलाड़ी नंबर 456 बाकि बचे लोगों को निकालने में कामयाब होता है या नही| इस बात का तो अब 27 जून को नेटफ्लिक्स पर 'स्क्विड गेम 3' देख कर ही पता चल पाएगा|
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ट्रॉन: एरेस' का नया ट्रेलर जेफ़ ब्रिजेस की वापसी!

डिज़्नी ने ट्रॉन: एरेस का नया भाषाई ट्रेलर जारी किया है, जो अभूतपूर्व ट्रॉन फ्रैंचाइज़ी की बहुप्रतीक्षित तीसरी फ़िल्म है

Friday, July 18, 2025
ओटीटी रिलीज़ से पहले टीवी पर प्रीमियर के साथ 'कंगुवा' की महाकाव्य दुनिया देखने के लिए तैयार रहिये!

कंगुवा की शानदार दुनिया में कदम रखिए - पुनर्जन्म, बदले और सच्ची भावनाओं की एक गाथा - जहाँ आदिवासी कबीले, निडर

Friday, July 18, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' से गुरु रंधावा का न्यू सॉंग 'द पो पो' रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Thursday, July 17, 2025
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने वायरल वीडियो में बीच पर रोमांटिक पोस्ट से मचाई सनसनी!

निक जोनास ने नए म्यूजिक प्रमोशन के बीच प्रियंका चोपड़ा के साथ बीच पर बिताए कुछ अंतरंग पल साझा

Thursday, July 17, 2025
सनी देओल ने पहाड़ों में एकांतवास के दौरान क्लीन-शेव लुक दिखाया, रामायण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों पर एक शांतिपूर्ण छुट्टी मनाने के लिए अपने नए

Thursday, July 17, 2025