Bollywood News


एलोन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती दिखी जैकलीन!

एलोन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती दिखी जैकलीन!
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ ने न केवल अपनी सुंदरता से बल्कि अपने ऑन-स्क्रीन प्रदर्शनों के साथ भी लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में एक तस्वीर सोश्ल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है| जिसमें अभिनेत्री दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलोन मस्क की माँ के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती दिखाई दे रही हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोन मस्क की माता जी मेय मस्क, इस समय भारत में अपनी किताब 'ए वूमन मेक्स ए प्लान' को लॉन्च करने के लिए पहुंची थी। अगर आपको पता हो 19 अप्रैल के दिन मुंबई में ही वह अपना 77वां बर्थडे सेलिब्रेट करती नज़र आई थी|


अगर बात करें जैकलीन फर्नांडीज़ की तो कुछ समय पहले ही उनकी माँ का निधन हुआ था| अपनी मां के सदमे से बहार निकल कर वह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम करने आई थी| मेय और जैकलीन दोनों साधारण पोशाक पहने गणपति बापा का आशीर्वाद लेने पहुंची थी।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बार करें तो जैकलीन आने वाले समय में तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हॉउसफुल 5' में अपने फैन्स का मनोरंजन करती नजर आने वाली हैं| इसके अलावा आज अभिनेत्री का मनी मनी सॉंग रिलीज़ होने वाला है| जिसमें वह यो यो हनी सिंह के साथ दिखाई देने वाली हैं| यह गाना अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के लिए तैयार किया गया है| जो इसी साल 1 मई को बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है| देखिये इस गाने का टीज़र वीडियो:



End of content

No more pages to load