Bollywood News


पलक तिवारी स्टारर फिल्म 'रोमियो सीज़न3' का धांसू एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज़!

लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| इस बात की जानकारी विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर फैन्स के साथ साँझा की थी| यह हॉरर थ्रिलर फिल्म गुरुग्राम की सच्ची कहानियों पर आधारित थी| हाल ही में युवा हॉट अदाकारा पलक काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| इस समय उनकी चर्चाओं का कारण 'रोमियो S3' का ट्रेलर बना हुआ है| जिसको मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फैन्स के साथ सोश्ल मीडिया पर शेयर किया है|

'फिल्म 'रोमियो S3' के धमाकेदार एक्शन से भरपूर ट्रेलर वीडियो में पलक तिवारी और ठाकुर अनूप सिंह मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं| पलक ने इस ट्रेलर वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "प्रभाव के लिए तैयार रहें। युद्ध शुरू हो गया है! #रोमियो S3 का ट्रेलर अभी जारी 🔗 - बायो में लिंक #रोमियोS3ट्रेलर #रोमियोS3ट्रेलरआउटनाउ रोमियोS3 - 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में! 💥"| ट्रेलर को देखने के फैन्स की उत्सुकता फिल्म के प्रति काफी ज्यादा बढ़ गई है| देखिये ट्रेलर वीडियो:





गुड्डू धनोआ के निर्देशन में 'फिल्म 'रोमियो S3'को तैयार किया गया है, जबकि धवल गड़ा और वाइल्ड रिवर पिक्चर्स ने इसका निर्माण कार्य संभाला है| पलक तिवारी स्टारर यह मूवी 16 मई 2025 को बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है|

End of content

No more pages to load