राहुल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह एक सॉंग गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं| इस गाने के माध्यम से वह घुमा फिरा कर विराट को जोकर बोलते नज़र आ रहे हैं| इस वीडियो में वह 'सारी उम्र में जोकर हाँ बनेया रहा' गाना गाने दिखाई दे रहे हैं| राहुल के इस वीडियो को देखने के बाद किंग कोहली के फैन्स कमेंट बॉक्स में सिंगर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं|
विराट कोहली के फैन्स उनके रन, उनके रिकार्ड्स राहुल को शेयर कर रहे हैं| सिंगर की काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह क्रिकेटर और उनके फैन्स को दौ कौड़ी के जोकर्स बोलते नज़र आए हैं| यह सारा लफड़ा विराट द्वारा राहुल को ब्लॉक करने से शुरू हुआ था| अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि इन दोनों की ये सोश्ल मीडिया वॉर कहाँ पर जा के रूकती है|