Bollywood News


पंजाब की कैटरीना कैफ: शहनाज़ गिल, फातिमा सना शेख और करण वीर मेहरा के साथ न्यू प्रोजेक्ट के लिए तैयार!

'बिग बॉस 13' में अपनी धमाकेदार भूमिका के लिए मशहूर हुई युवा अभिनेत्री शहनाज़ गिल की एक तस्वीर हाल ही में काफी वायरल हो रही है| इस बार शहनाज़, फातिमा सना शेख और करण वीर मेहरा जैसे कलाकारों के साथ मिलकर कुछ बड़ा लेकर आ रही हैं| शहनाज़ ने कुछ तस्वीरें अपने सोश्ल मीडिया अकाउंट पर भी फैन्स के साथ शेयर की हैं| जिसको देखने के बाद फैन्स को उनके बिग बॉस वाले चुलबुले दिन याद आ रहे हैं|

शहनाज़ गिल कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखती हैं "ईमानदारी, हंसी और कमरे में मौजूद खूबसूरत, गैर-आलोचनात्मक ऊर्जा। मैंने जिन लोगों के साथ जगह साझा की, उन सभी का शुक्रिया, और हमारे @सौरभसचदेवा77 सर का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इतनी विनम्रता और दयालुता के साथ हमारा मार्गदर्शन किया ❤️☺️🤗😊 @करणवीरमेहरा @कुबरासैठ @मुनव्वर.फारुकी @ऋत्विक धनजानी @मल्लिकादुआ @फातिमासनशेख @अंकुशबहुगुणा @कुणाल कपूर @शिल्पा_सिन्हा @शर्मासौरभ16 @अक्षयलोक …. आप सभी का शुक्रिया"|



ऋत्विक धनजानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साँझा की हैं, जिसमें ये सभी कलाकार स्कूल में बैठे बच्चों की तरह नज़र आ रहे हैं|



शेहनाज गिल, फातिमा सना शेख, करण वीर मेहरा के अलावा मुनव्वर फारुकी, मल्लिका दुआ,कुणाल कपूर और कुबरासैठ जैसे लोकप्रिय कलाकार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने वाले हैं| इतने सारे कलाकार आखिर क्या नया लेकर आने वाले हैं, यही सवाल इस समय मनोरंजन जगत प्रेमियों के मन में चल रहा है|

End of content

No more pages to load