सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर 'संदेशे आते हैं' सॉंग में अपना योगदान देंगे सोनू और अरिजीत!

Friday, May 09, 2025 15:36 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो गए हैं| कुछ समय पहले ही टी-सीरीज के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग झांसी में शुरू कर दी गई थी| हाल ही में मेकर्स ने फैन्स के साथ एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है|

साल 1997 में बनी 'बॉर्डर' फिल्म उस समय की ब्लाकबस्टर साबित हुई थी| जिसके लोकप्रिय गाने 'संदेशे आते हैं' को आज भी लोगों को गुनगुनाते हुए देखा जाता है| जिसको रूप कुमार राठोड और सोनू निगम ने मिलकर गाया था, इस ऐतिहासिक गाने को एक बार फिर से नया रूप देने का प्रयास 'बॉर्डर 2' मूवी के मेकर्स कर रहे हैं|



सनी देओल इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 की क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है, जिसे जे.पी. दत्ता ने निर्देशित किया था।

न्यू कहानी में 'संदेशे आते हैं' गाने को फिर से शामिल कर लिया गया है, इस बार सोनू निगम और अरिजीत सिंह अपनी मधुर आवाज़ से लोगों के दिलों में जगह बनाने आ रहे हैं| फ़िल्मी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल अगस्त तक फिल्म का शूट खत्म हो जाएगा| इसके बाद साल 2026 के गणतंत्र दिवस सप्ताह पर फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है|



फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, और तब्बू जैसे लोकप्रिय सितारे दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं|

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की एक शानदार प्रोडक्शन टीम द्वारा समर्थित, यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत की गई है। सीक्वल एक शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें शानदार कलाकारों के साथ गहन कहानी कहने का मिश्रण है।
'धड़क 2' ट्रेलर: सिद्धांत और तृप्ति स्टारर कहानी जोड़ने जा रही है रोमांटिक ड्रामा में नया अध्याय!

धड़क 2 का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी और

Saturday, July 12, 2025
अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' का एक्शन, इमोशन और कन्फ्यूजन से भरपूर मजेदार ट्रेलर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने 'औरों में कहां दम था' में अपनी भूमिका से लाखों फैन्स को अपना दीवाना बना लिया

Friday, July 11, 2025
आदित्य रॉय कपूर ने ऐर्ब्न्ब के शांत प्रवास के दौरान रोमांस की अफवाहों को हवा दी!

आदित्य रॉय कपूर के सपनों भरे गेटअवे के अंदर: तस्वीरें, प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएँ और एक रहस्यमयी हाथ

Thursday, July 10, 2025
हेल्लो, दोस्तों! स्पंजबॉब बड़े पर्दे पर आ रहा है!

पैरामाउंट एनिमेशन और निकलोडियन मूवीज़ ने डोमेन एंटरटेनमेंट और एमआरसी के सहयोग से आगामी द स्पंजबॉब मूवी

Thursday, July 10, 2025
जब आइकॉन्स ट्यून इन करें: क्यों अचानक हर कोई भारत के पहले एआई रॉक बैंड, त्रिलोक के बारे में बात कर रहा है!

विजय देवरकोंडा, भुवन बाम, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी और अन्य कलाकार 'त्रिलोक' के साथ जोश में हैं - भारत का

Thursday, July 10, 2025