भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए सनी देओल ने रोका फिल्म 'लाहौर 1947' का शूट!

Monday, May 12, 2025 16:00 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड के शनदार अभिनेता सनी देओल इस साल एक बार फिर अपने फैन्स को देशभक्ति का जोश दिखाने के लिए तैयार हो गए हैं| कुछ समय पहले ही में उन्होंने टी-सीरीज के निर्माण में बनने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग झांसी में शुरू कर दी थी|

हाल ही में अभिनेता के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है| आने वाले समय में सनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहौर 1947' में दिखाई देने वाले हैं| इसी प्रोजेक्ट को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला हिंदी सिनेमा प्रेमियों के साथ साँझा किया है|

इस बात का तो आपको पता ही है कि साल 1997 में बनी 'बॉर्डर' फिल्म उस समय की ब्लाकबस्टर साबित हुई थी| जिसके लोकप्रिय गाने 'संदेशे आते हैं' को आज भी लोगों को गुनगुनाते हुए देखा जाता है| इस ऐतिहासिक गाने को एक बार फिर से नया रूप देने का प्रयास 'बॉर्डर 2' मूवी के मेकर्स कर रहे हैं|

बात करें 'लाहौर 1947' मूवी की तो यह भारत-पाक विभाजन को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली है| कुछ दिनों पहले पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 30 से ज्यादा बेकसूर लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे थे| इसके जवाब में 7 मई रात 1 बजे के करीब भारतीय सेनाओं ने अपने बल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की 9 आतंकी जगहों को ध्वस्त कर दिया था| इसी तनाव को देखते हुए 'लाहौर 1947' के शूट को सनी देओल ने रोक दिया है|

इससे पहले सनी देओल फिल्म 'बॉर्डर 2' का शूट करने पर जोर दे रहे हैं| सनी इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1997 की क्लासिक बॉर्डर का सीक्वल है, जिसे जे.पी. दत्ता ने निर्देशित किया था।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित मूल फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित युद्ध ड्रामा में से एक माना जाता है। बॉर्डर का सीक्वल एक शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए तैयारी कर रहा है, जिसमें शानदार अभिनय के साथ मजेदार कहानी कहने का मिश्रण किया गया है।
किंग कोहली के संन्यास की घोषणा ने पूरे क्रिकेट जगत को किया हैरान, ऐसा था बॉलीवुड रिएक्शन!

विराट कोहली ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसको देखने के बाद हर क्रिकेट प्रेमी उदास और नाखुश

Monday, May 12, 2025
हॉट वाइट टॉप में मोनालिसा ने किया अपनी सेक्सी फिटनेस का प्रदर्शन!

मोनालिसा टीवी जगत और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रीय अभिनेत्रियों में से एक हैं| वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी

Monday, May 12, 2025
मदर्स डे के मौके पर माँ सुशीला और हेलन के प्यार में डूबे नज़र आए दबंग खान सलमान!

कल मदर्स डे के मौके पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने अपनी - अपनी माओं को इस दिन उनके प्यार और

Monday, May 12, 2025
पूनम पांडे ने फैन्स की ख़ुशी के लिए न्यू वीडियो में की हॉटनेस की सारी हदें पार!

पूनम पांडे हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो, वीडियो शेयर कर फैंस की रातें रंगीन करती रहती हैं| फैंस

Monday, May 12, 2025
गोविंदा के साथ तलाक वाली खबर पर सुनीता आहूजा ने पत्रकारों को लिया आड़े हाथ!

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की अपने बेबाकी वाले अंदाज़ के लिए लोगों द्वारा काफी पसंद

Monday, May 12, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT