Bollywood News


स्ट्रैपलेस ड्रेस में जैकलीन ने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से फैन्स को बनाया दीवाना!

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ ने न केवल अपनी सुंदरता से बल्कि अपने ऑन-स्क्रीन प्रदर्शनों के साथ भी लोगों का खूब दिल जीता है। कुछ दिनों पहले एक तस्वीर सोश्ल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था| जिसमें अभिनेत्री दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलोन मस्क की माँ के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती दिखाई दी थी| हाल ही में जैकलीन की सुर्ख़ियों का कारण कुछ बोल्ड तस्वीरें बनी हुई हैं|

एलोन मस्क की माता जी मेय मस्क, इस समय भारत में अपनी किताब 'ए वूमन मेक्स ए प्लान' को लॉन्च करने के लिए पहुंची थी। अगर आपको पता हो 19 अप्रैल के दिन मुंबई में ही वह अपना 77वां बर्थडे सेलिब्रेट करती नज़र आई थी| जैकलीन की हालिया तस्वीरों में उनके धमाकेदार लुक और स्टाइल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस के साथ और न्यूड मेकअप में अभिनेत्री अपने हुस्न को फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं| इन तस्वीरों को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'लास्ट नाईट' कैप्शन के साथ शेयर किया है|



अगर बात करें जैकलीन फर्नांडीज़ की तो कुछ समय पहले ही उनकी माँ का निधन हुआ था| अपनी मां के सदमे से बहार निकल कर वह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम करने आई थी| मेय और जैकलीन दोनों साधारण पोशाक पहने गणपति बापा का आशीर्वाद लेने पहुंची थी।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बार करें तो जैकलीन आने वाले समय में तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हॉउसफुल 5' में अपने फैन्स का मनोरंजन करती नजर आने वाली हैं| 22 अप्रैल को अभिनेत्री का मनी मनी सॉंग रिलीज़ हुआ है| जिसमें वह यो यो हनी सिंह के साथ दिखाई दी हैं| यह गाना अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' के लिए तैयार किया गया था| जो इसी साल 1 मई को बड़े पर्दे रिलीज़ हुई है|

End of content

No more pages to load