
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका होने वाला है जब बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अदाकारा किआरा आडवानी बड़े पर्दे पर बिकिनी में दिखाई देने वाली हैं| जूनियर एनटीआर बीते दिन अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे| इस दिन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने उनके फैन्स को 'वॉर 2' के टीज़र को रिलीज़ करके एक बेहतरीन गिफ्ट दे दिया था| किआरा ट्रेलर वीडियो में ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं| देखिये किआरा का छोटा सा क्लिप:
किआरा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार अपनी डेब्यू साउथ मूवी 'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ नज़र आई थी| यह फ़िल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी| इसके अलावा फ़रहान अख्तर के निर्देशन में तैयार 'डॉन 3' फ़िल्म में अभिनेत्री रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| मेट गाला में अपने डेब्यू, बढ़ती वैश्विक उपस्थिति और एक मजबूत सिनेमाई पोर्टफोलियो के साथ, कियारा आडवाणी लगातार सीमाओं को तोड़ रही हैं और सफलता को फिर से परिभाषित कर रही हैं।