साल 2025 की सबसे प्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर में से एक फिल्म 'वॉर 2' में बॉलीवुड और टॉलीवुड मिलकर धमाकेदार एक्शन देने वाले हैं| 20 मई को जूनियर एनटीआर के 42वें जन्मदिन पर इस बिग प्रोजेक्ट का रोमांचक टीज़र मेकर्स द्वारा फैन्स के साथ साँझा किया गया था| ट्रेलर वीडियो में सबसे ज्यादा सुर्खियाँ किआरा आडवानी का गोल्डन बिकिनी लुक बटौर रहा है| अभिनेत्री के एक छोटे से क्लिप ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है|
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका होने वाला है जब बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अदाकारा किआरा आडवानी बड़े पर्दे पर बिकिनी में दिखाई देने वाली हैं| जूनियर एनटीआर बीते दिन अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे| इस दिन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने उनके फैन्स को 'वॉर 2' के टीज़र को रिलीज़ करके एक बेहतरीन गिफ्ट दे दिया था| किआरा ट्रेलर वीडियो में ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करती दिखाई दे रही हैं| देखिये किआरा का छोटा सा क्लिप:
किआरा के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार अपनी डेब्यू साउथ मूवी 'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ नज़र आई थी| यह फ़िल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी| इसके अलावा फ़रहान अख्तर के निर्देशन में तैयार 'डॉन 3' फ़िल्म में अभिनेत्री रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| मेट गाला में अपने डेब्यू, बढ़ती वैश्विक उपस्थिति और एक मजबूत सिनेमाई पोर्टफोलियो के साथ, कियारा आडवाणी लगातार सीमाओं को तोड़ रही हैं और सफलता को फिर से परिभाषित कर रही हैं।
'वॉर 2' के टीज़र में ऋतिक और जूनियर एनटीआर से ज्यादा सुर्खियाँ ले गया, किआरा का गोल्डन बिकिनी लुक!
Wednesday, May 21, 2025 12:14 IST
