Bollywood News


साईं मांजरेकर के गोल्डन शिमरी स्टनिंग लुक ने फैन्स को किया आर्षित, तस्वीरें वायरल!

महेश मांजरेकर की बेटी साईं मांजरेकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2019 में रिलीज़ हुई सलमान खान स्टारर 'दबंग 3' से की थी| इसके बाद अभिनेत्री ने पीछे मुड़ कर नही देखा और वह कई बार दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आई हैं| हाल ही में सई अपने एक फोटोशूट के कारण काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं, इस समय अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई हैं|

यह पहला मौका साईं मांजरेकर अपने फैन्स का दिन बनाती नज़र आई हैं, इससे पहले भी कभी लहंगे में तो कभी हॉट गाउन में वह अपनी ग्लैमरस अदाओं का प्रदर्शन करती दिखाई दी हैं| वर्तमान समय की बात करें तो अभिनेत्री गोल्डन शिमरी आउटफिट पहन कर बोल्ड और एलिगेंट तरीके से फैन्स को मोहक करती दिखाई दी हैं| अपनी हॉट फ़ोटोज़ को शेयर करते हुए साईं पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं "इस टॉप से ​​दीवानगी @एटेलीयो_हम्म @मिनिड11_"| देखिये सई का मन मोहक लुक:



साईं मांजरेकर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार जी अशोक के निर्देशन में तैयार 'कुछ खट्टा हो जाये' में मुख्य भूमिका में नज़र आई थी| इस मूवी के द्वारा सिंगर गुरु रंधावा ने अपना बॉलीवुड एक्टिंग डेब्यू किया था| 16 फरवरी साल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, इस कहानी में साईं और गुरु के अलावा अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे| साईं इसके अलावा 02 Aug 2024 को रिलीज़ हुई अजय देवगन स्टारर 'औरों मैं कहाँ दम था' में सहायक कलाकार के रूप में नज़र आई थी| अभिनेत्री के फैन्स उनकी लेटेस्ट पोस्ट और आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते दिखाई देते हैं|

End of content

No more pages to load