Bollywood News


समंदर किनारे माँ श्वेता तिवारी के साथ पलक का कातिलाना बिकिनी लुक वायरल!

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी ने फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था| इस बात की जानकारी उस समय अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर फैन्स के साथ साँझा की थी| यह हॉरर थ्रिलर फिल्म गुरुग्राम की सच्ची कहानियों पर आधारित थी| हाल ही में युवा हॉट अदाकारा पलक काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| इस समय उनकी चर्चाओं का कारण मां श्वेता तिवारी के साथ रेड बिकिनी लुक बना हुआ है|

अगर आपको याद हो पलक तिवारी साल 2023 में सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' में अपने किरदार से पहले ही लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं| फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह एक्शन-कॉमेडी मूवी 2014 की तमिल हिट 'वीरम' की रीमेक थी और इसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज़ गिल, जगपति बाबू, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, मालविका शर्मा और राघव जुयाल जैसे कई सितारे शामिल थे। हाल ही में पलक अपने स्टनिंग लुक को फैन्स के सामने पेश करती दिखाई दे रही हैं| बता दें कि श्वेता तिवारी ने ब्लैक एंड व्हाइट स्विमवियर पहन रखा है और पलक रेड बिकिनी पहने आकर्षक अदाओं में पोज़ देती नज़र आ रही हैं| देखिये माँ बेटी का सेक्सी लुक:



पलक हाल ही में 'द भूतनी' फिल्म के द्वारा अपनी अगली बड़ी स्क्रीन उपस्थिति देती नज़र आई थी| संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह स्टारर 'द भूतनी' का भव्य ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम इसी साल 29 मार्च को मुंबई में किया गया था| यह अलौकिक कॉमेडी मूवी 1 मई, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की गई है।

फिल्मों की एक आशाजनक लाइनअप और लगातार बढ़ते प्रशंसक आधार के साथ, पलक तिवारी मनोरंजन उद्योग में अपनी पहचान बना रही हैं। चाहे वह उनकी मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट हों या उनकी रोमांचक फिल्म परियोजनाएं, वह देखने लायक स्टार बनी हुई हैं!

End of content

No more pages to load