Bollywood News


बिग बॉस 19 वीकैंड का वार: सलमान और गौहर ने क्यों दिया आवेज़ को रियलिटी चेक, प्रोमो रिलीज़!

भारत के सबसे रोमांचक मनोरंजन टीवी सीरियल में से एक बिग बॉस का सीज़न 19 शुरू हो चुका है| जियोहॉटस्टार ने 7 अगस्त को बिग बॉस सीज़न 19 का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया था, जिसने एक बेमिसाल सीज़न का वादा किया था।

आज थोड़ी देर पहले इसके पांचवें हफ्ते के वीकैंड का वार का प्रोमो मेकर्स द्वारा फैन्स के साथ साँझा कर दिया गया है| जिसमें बॉलीवुड के दबंग खान आवेज़ दरबार, अमाल मलिक और नेहल की क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं|

इसी साल 24 अगस्त से शुरू हुआ यह शो विशेष रूप से रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है साथ ही प्लेटफ़ॉर्म पर एक अनफ़िल्टर्ड 24-घंटे चैनल भी उपलब्ध है। एपिसोड्स रात 10:30 बजे कलर्स पर भी प्रसारित हो रहे हैं। अनस्क्रिप्टेड रियलिटी पर एक नए मोड़ के साथ, यह सीज़न भारत में रियलिटी टीवी देखने और उससे जुड़ने के तरीके को नए सिरे से परिभाषित करेगा।

मेकर्स ने सलमान और गौहर खान का एक प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है "सलमान खान और गौहर ने दिया आवाज़ का रियलिटी चेक! 👁️ देखिये #बिगबॉस19 का नया एपिसोड, हर रोज़ रात 9 बजे #जियोहॉटस्टार पर और 10:30 बजे @कलर्सटीवी पर।"| देखिये प्रोमो वीडियो:



इसके अलावा सलमान ने अमाल मलिक को तीखे शब्दों में एक सच्चाई बताई है जो काफी ज्यादा वायरल हो रही है| प्रोमो वीडियो में अभिनेता अमाल को अच्छे से लताड़ते दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "इस वीकेंड का वार पर सलमान बताएंगे अमाल को एक तीखी सच्ची! 👁️ देखिये #बिगबॉस19 का नया एपिसोड, हर रोज़ रात 9 बजे #जियोहॉटस्टार पर और 10:30 बजे @कलर्सटीवी पर। देखिये न्यू प्रोमो:



घर वालों के मुखोटे उतार रही नेहल को सलमान ने सुनाई खरी खौटी, मेकर्स प्रोमो रिलीज़ करते हुए कैप्शन में लिखते हैं "नेहाल ने उतारे तीन घरवालों के चेहरे से मुखौटे और खोले उनके राज़! 👁️ देखिये #बिगबॉस19 का नया एपिसोड, हर रोज़ रात 9 बजे #जियोहॉटस्टार पर और 10:30 बजे @कलर्सटीवी पर।"| देखिये प्रोमो:



कुछ समय पहले जियोस्टार के आलोक जैन ने कहा था, "बिग बॉस ने हमेशा से ही ज़बरदस्त मनोरंजन दिया है। 'घरवालों की सरकार' के साथ, हम एक नया और अनोखा फ़ॉर्मेट लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों को गहराई से प्रभावित करेगा और उन्हें बार-बार देखने के लिए प्रेरित करेगा। इस सीज़न में घरवालों के हाथों में शक्ति है, जो ड्रामा, अप्रत्याशितता और लगातार जुड़ाव का मंच तैयार करता है। यह बिग बॉस जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।"

बिग बॉस 19 देखें - रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर।

इस बार, ड्रामा सिर्फ़ पागलपन नहीं, बल्कि लोकतंत्र का पागलपन है।

End of content

No more pages to load