Bollywood News


पंजाबी सनसनी सोनम बाजवा ने ग्लैमरस वीडियो शेयर करते हुए बताया: वह किसके प्यार में पड़ी हैं!

बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा की सनसनी सोनम बाजवा ने फिल्म "एक दीवाने की दीवानियत" में दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नही छोड़ी है| इस प्रोजेक्ट में वह अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आई हैं। हाल ही में सोनम का ग्लैमरस ब्लैक लुक चर्चाओं का विषय बना हुआ है| सोनम इस लुक में आकर्षक अंदाज़ के साथ कैमरामैन को पोज़ देती नज़र आ रही हैं|

सोनम के हालिया पोस्ट की बात करें तो अपनी बोल्ड वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं "मुझे तुमसे प्यार हो गया है 🤍| अभिनेत्री की इस स्टनिंग वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनके कमेंट बॉक्स में उनके प्यार का अलग-अलग नाम लिख कर अपनी शनदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये सोनम किसके प्यार में इतना हॉट दिखाई दे रही हैं:



अगर बात करें फिल्म "एक दीवाने की दीवानियत" की तो यह सिर्फ़ एक और प्रेम कहानी नहीं है; यह एक ऐसी मूवी है जहाँ संगीत भावनाओं को उभारने में अहम भूमिका निभाता है। इस फ़िल्म का निर्माण अमूल वी. मोहन और अंशुल मोहन ने विकिर मोशन पिक्चर्स के तहत किया है, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित "द साबरमती रिपोर्ट" की टीम है। मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित और मुश्ताक शेख के साथ पटकथा का सह-लेखन किया गया है|

यह फ़िल्म इस साल 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी| कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स के साथ, सोनम बाजवा आने वाले साल में जोश और शानदार अभिनय के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

End of content

No more pages to load