Bollywood News


'माँ बहन', 'सिस्टम' और 'मेड इन इंडिया - इस हफ़्ते आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज़ लिस्ट में टॉप पर!

आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज़ लिस्ट इस हफ़्ते उन एक्टर्स पर फ़ोकस कर रही है जो अपनी हालिया डिजिटल रिलीज़ की वजह से फ़ैन्स के बीच ट्रेंड कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई 'माँ बहन' की कास्ट के स्टार्स फ़ैन्स के बीच काफ़ी पसंद किए जा रहे हैं; इसमें धारणा दुर्गा 5वें, तृप्ति डिमरी 13वें और माधुरी दीक्षित 15वें स्थान पर हैं।

थ्रिलर फ़िल्म 'सिस्टम' की लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 4थे स्थान पर हैं, जबकि 'मेड इन इंडिया – द टाइटन स्टोरी' की रिलीज़ के बाद कावेरी सेठ 14वें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज़ फ़ीचर, जो खास तौर पर एंड्रॉइड और आईओएस के लिए आईएमडीबी ऐप पर उपलब्ध है, हर हफ़्ते टॉप ट्रेंडिंग भारतीय एंटरटेनर्स और फ़िल्ममेकर्स को हाइलाइट करता है। यह दुनिया भर में आईएमडीबी पर हर महीने होने वाले 200 मिलियन से ज़्यादा विज़िट्स पर आधारित है। एंटरटेनमेंट के शौकीन यह देख सकते हैं कि हर हफ़्ते कौन ट्रेंड कर रहा है, अपने पसंदीदा एंटरटेनर्स को फ़ॉलो कर सकते हैं और नए उभरते टैलेंट के बारे में जान सकते हैं।

End of content

No more pages to load