Bollywood News


करिश्मा ने 'ग्रैंड मस्ती' में नहीं पहने ऊंची एड़ी के जूते

करिश्मा ने 'ग्रैंड मस्ती' में नहीं पहने ऊंची एड़ी के जूते
आने वाली फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में अभिनेत्री करिश्मा तान्ना को शूटिंग के लिए ऊंची एड़ी के जूते पहनने से मना कर दिया गया था ताकि वह अपने सह-कलाकार विवेक ओबरॉय से ऊंची न लगने लगें। करिश्मा का कद पांच फीट आठ इंच है, जबकि विवेक पांच फीट दस इंच हैं।

ऊंची एड़ी के जूते पहनने पर करिश्मा विवेक से भी ऊंची लग रही थीं, इसलिए निर्देशक इन्द्र कुमार और निर्माता अशोक ठकेरिया ने विवेक के साथ वाले दृश्यों में करिश्मा को ऊंची एड़ी के जूते देने मना कर दिया।

एक सूत्र के अनुसार, "हमें करिश्मा को ऊंची एड़ी के जूते पहनने से मना करना पड़ा क्योंकि वह हर किसी से ऊंची दिखने लगती थीं और विवेक से भी ज्यादा ऊंची लगती थीं। इन्दुजी और अशोक जी ने उनसे सपाट जूते पहनने का आग्रह किया और वह मान गईं।"

'ग्रैंड मस्ती' में अभिनेता रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

End of content

No more pages to load