Bollywood News


टीवी पर महिलाओं का बोलबाला : मोहित

टीवी पर महिलाओं का बोलबाला : मोहित
मोहित रैना मानते हैं कि टेलीविजन पर महिलाओं का बोलबाला है और इस पर पुरुष कलाकारों के लिए केंद्रीय भूमिका हासिल करना मुश्किल है।

वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि वह 'देवों का देव. महादेव' में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। मोहित ने आईएएनएस से कहा, "टीवी उद्योग में महिलाओं का बोलबाला है। आपको केंद्रीय भूमिकाएं नहीं मिलतीं। यहां भगवान शिव की कहानी है जो लगातार जारी है। इसमें मेरी जीवन चरित्र से बड़ी भूमिका है और यह मंच भी बहुत बड़ा है।"

उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के नाते टीवी पर आपके लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यह भूमिका मिली। शो में मैंने 25-30 किरदार निभाए हैं। आप भाग्यशाली होते हैं तभी आपको इतने सारे किरदार मिलते हैं।"

End of content

No more pages to load