संजय दत्त जेल में बनाएंगे कागज के थैले

Sunday, June 02, 2013 11:47 IST
By Santa Banta News Network
यहां के यरवदा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे संजय दत्त को कागज के थैले बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें 25 रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक दिए जाने की उम्मीद है। जेल के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वर्ष 1993 के मुंबई आतंकी हमलों में कथित संलिप्तता के आरोप में संजय को 42 महीने कैद की सजा मिली है।

जेल के एक अधिकारी ने कहा कि संजय को अच्छी गुणवत्ता वाले छह से आठ किलोग्राम वजन का सामान समाने लायक कागज के थैलै बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संजय को उनकी मेहनत के लिए 25 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। उनकी योग्यता और कार्य की गुणवत्ता के आधार पर पारिश्रमिक हालांकि 40 रुपये प्रतिदिन तक बढ़ाई जा सकती है।

अधिकारी ने संकेत किया कि सुरक्षा कारणों से संजय दत्त अधिकतम सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अपनी जेल की कोठरी के अंदर ही यह कार्य करेंगे।


इससे पहले संजय ने कठिन मेहनत वाले काम दिए जाने का आग्रह किया था, जिससे कि उनका स्वास्थ्य ठीक रह सके, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके आग्रह को ठुकरा दिया गया।

एक दशक पहले जेल में अपनी सजा काटने के दौरान संजय को बेंत की कुर्सी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था, जिसे वह जेल की कोठरी से बाहर ही किया करते थे।
टोस्टर टीज़र: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ​​की अनोखी कॉमेडी ने बढ़ाई फैन्स की उत्सुकता!

नेटफ्लिक्स इंडिया ने आगामी रिलीज़ की एक रोमांचक सूची का खुलासा किया है, जिसमें राजकुमार राव की नवीनतम कॉमेडी

Tuesday, February 04, 2025
आर माधवन और फातिमा सना शेख नेटफ्लिक्स की मॉडर्न लव स्टोरी 'आप जैसा कोई' के लिए साथ आए!

नेटफ्लिक्स ने अपने नवीनतम रोमांटिक ड्रामा, आप जैसा कोई का अनावरण किया है, जिसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख

Tuesday, February 04, 2025
प्रभास ने फिल्म 'कन्नप्पा' से अपने रोमांचक रुद्र लुक को फैन्स के साथ शेयर किया!

आगामी ऐतिहासिक महाकाव्य कन्नप्पा में दिव्य संरक्षक रुद्र के रूप में सुपरस्टार प्रभास का बहुप्रतीक्षित पहला लुक

Tuesday, February 04, 2025
नेहा शर्मा ने हॉट तस्वीरों को शेयर करते हुए बताई अपनी पसंदीदा जगह!

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने शानदार इंस्टाग्राम अपडेट से अपने प्रशंसकों को आकर्षित करना जारी रखती हैं। उनकी

Monday, February 03, 2025
सीरत कपूर: टॉलीवुड की रानी ने सभी सीमाओं को पार किया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम!

टॉलीवुड की चकाचौंध करने वाली स्टार सीरत कपूर क्षेत्रीय सिनेमा से परे भी अपनी पहचान बना रही हैं और हाल ही में दुबई में

Monday, February 03, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT