मीका ने बच्चों की फिल्म में गाया गाना

Friday, June 07, 2013 17:05 IST
By Santa Banta News Network
मशहूर पंजाबी गायक मीका ने बच्चों की आने वाली फिल्म 'पप्पू की पगडंडी' के लिए एक गाना गाया है। कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशिका बनीं सीमा देसाई ने मीका से अपनी फिल्म के लिए गाना गाने का आग्रह किया। यह देसाई की पहली फिल्म है, जो चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएफएसआई) के लिए बनाई गई है।

मीका के एक करीबी सूत्र ने बताया, "मीका को बच्चे बेहद पसंद हैं। जब उनसे बच्चों की फिल्म में गाना गाने के लिए पूछा गया, वह न नहीं कह पाए और तुरंत राजी हो गए।"

गाने के बोल गीतकार सतीश सेठ ने लिखे हैं। सूत्र ने बताया कि मीका को यह गीत बेहद पसंद आया और उन्होंने गीत की रिकार्डिग पूरी कर ली है।

एक बयान के अनुसार, जब फिल्म के संगीतकार कश्यप सोमपुरा गाने का संगीत बना रहे थे, तब से ही उनके दिमाग में मीका का नाम था।

फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू होगी।
नेहा शर्मा ने हॉट तस्वीरों को शेयर करते हुए बताई अपनी पसंदीदा जगह!

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने शानदार इंस्टाग्राम अपडेट से अपने प्रशंसकों को आकर्षित करना जारी रखती हैं। उनकी

Monday, February 03, 2025
सीरत कपूर: टॉलीवुड की रानी ने सभी सीमाओं को पार किया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम!

टॉलीवुड की चकाचौंध करने वाली स्टार सीरत कपूर क्षेत्रीय सिनेमा से परे भी अपनी पहचान बना रही हैं और हाल ही में दुबई में

Monday, February 03, 2025
'गुम है किसी के प्यार में' में रुतुराज बने सनम जौहर, दिग्गज अभिनेत्री रेखा संग एक ही फ्रेम में आने पर जताई खुशी!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' एक नए चैप्टर के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। आने वाले

Monday, February 03, 2025
ख़ुशी कपूर ने अपने मिस्ट्री मैन की पोस्ट से सोश्ल मीडिया पर मचाई खलबली!

अपनी आगामी परियोजनाओं की तैयारी करते हुए, अभिनेत्री ख़ुशी कपूर ने एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ इंटरनेट

Saturday, February 01, 2025
पत्रलेखा और राजकुमार राव ने अपना प्रोडक्शन हाउस 'कैंपा फिल्म्स' लॉन्च किया!

भारतीय अभिनेता पत्रलेखा और राजकुमार राव ने आधिकारिक तौर पर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस, कैंपा फिल्म्स लॉन्च

Saturday, February 01, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT