भले ही नील नितिन मुकेश अब तक अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन न कर पाए हो लेकिन वह मिमिक्री कर के अपने साथियों और स्टाफ़ का अच्छा मनोरंजन कर लेते हैं। सुना हैं कि उन्हें बॉलीवुड की मिमिक्री करना बेहद पसंद हैं।
वह अक्सर बॉलीवुड के दूसरे अभिनेताओं की मिमिक्री कर सबका बड़ा मनोरंजन करते हैं।
वैसे तो वह संजीव कुमार से लेकर सलमान खान तक कई सारे हीरो की मिमिक्री कर लेते हैं लेकिन उन्हें सब से ज्यादा मिमिक्री पसंद हैं इमरान खान की। यानी नील इमरान खान से काफी प्रभावित हैं। ऐसा नील के एक क़रीबी का कहना हैं।
नील के कुछ क़रीबियों का कहना हैं कि नील को इमरान की मिमिक करना बेहद पसंद हैं। वह अपने स्टाफ के साथ अक्सर इमरान की मिमिक करते रहते हैं।
नील को इमरान का बातें करते हुए जल्दी-जल्दी पलकें झपकना बहुत पसंद हैं। जब लोग नील को दूसरे अभिनेताओं की मिमिक करते हुए देखते हैं तो वह हैरान हो जाते हैं।

Monday, July 08, 2013 18:00 IST