Bollywood News


अपने फैन्स के लिए ऋतिक हुए परेशान

अपने फैन्स के लिए ऋतिक हुए परेशान
ऋतिक इस वक़्त अपनी ब्रेन सर्जरी के बाद से अस्पताल में ही हैं। अभी वह डॉक्टर्स की देख रेख में हैं। उनके सीधे हाथ में मेडिकल टयूब भी लगी हैं। लेकिन ऋतिक इस बात को लेकर फिक्रमंद हैं कि मेरे फैन्स को मेरी चिंता हो रही होगी। इसीलिए ऋतिक घर जाने का भी इंतज़ार नहीं कर पाए और 'सोशल नेटवर्किंग' के द्वारा अपने फैन्स को अपने स्वस्थ के बारे में जानकारी दी।

ऋतिक अपने सभी फैन्स और चाहने वालो के इतने प्रेम और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए लिखते हैं, 'आई ऍम ओके एंड फैंटास्टिक'।

ऋतिक ने फेसबुक पर पोस्ट किया हैं "व्हाट'स अप! होप, ऐवरी वन्स मेकिंग द बेस्ट ऑफ़ दीयर डे! आई ऍम होरीज़ोनटली बट कंट्रोलिंग एंड क्रिएटिंग माय एनवायरमेंट टू द बेस्ट, ऑफ़ माय एबिलिटी! देट'स आल वी एवर नीड टू डू।"

ऋतिक आगे लिखते हैं, "होप यू आर डूइंग द सेम! आई एम फैंटास्टिक बाय द वे! थैंक्स टु आल योर लव एंड विशिज़।"

ऋतिक को शनिवार को 'क्रोनिक सबडर्नल हेमोटोमा' के कारण हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अगले दिन यानी रविवार को ऋतिक का ऑपरेशन किया गया। सर्जरी से पहले भी ऋतिक ने अपने फैन्स को अपनी सर्जरी के बारे में सोशल मीडिया के द्वारा ही जानकारी दी थी।

ऋतिक आगे पोस्ट करते हैं "एवेरी थिंग कैन बी टेकन अवे फ्रॉम यू, बट वन थिंग! द फ्रीडम ऑफ़ नोइंग वन कैन चुज़ दियर एटीटयूड इन एनी गिवन एनवायरनमेंट, इन्वेंट योर ओन वे! लव सुपरसोनिक स्टाइल।"

साथ ही ऋतिक ने ट्विटर पर फरहान अख्तर को उनकी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' जो शुक्रवार को रिलीज़ होगी के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

ऋतिक कहते हैं "आई बिलीव 'भाग मिल्खा भाग' इज फ़ेनोमेनल, फिल्स मी अप विद ब्राइट लाइट, मिस रनिंग विद यू फरहान। सर्टेन यू विल कोनक्यूर द हाईएस्ट विद दिस। "

End of content

No more pages to load