शोहरत के साथ दिखावा भी आता है : दिया मिर्जा

Thursday, July 11, 2013 19:03 IST
By Santa Banta News Network
अभिनेत्री दिया मिर्जा कहती हैं कि वह खुश हैं कि वहखुद को बेकार के दिखावे से बचाने में कामयाब रहीं। उनका मानना है कि शोहरत के साथ-साथ लोगों में दिखावा भी आ जाता है। दिया 2000 में मिस एशिया पैसेफिक का खिताब जीतकर दुनियाभर में मशहूर हुई थीं।

उसके बाद से वह अभिनेत्री के तौर पर, सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपने काम और अपनी प्यारी मुस्कान के लिए जानी जाती रहीं और अब दिया फिल्म निर्माता भी हैं। लेकिन उन्होंने कभी अपनी शोहरत का दिखावा नहीं किया।

दिया ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "शोहरत कभी कभी आपकी जिंदगी में दिखावा भर देती है। मैंने खुद महसूस किया है कि अपने आस पास के लोग किस कदर बदल जाते हैं और यह बहुत भयानक होता है। मैंने कोशिश की, कि जैसी हूं वैसी ही रहूं।"

अपनी फिल्म निर्माण कंपनी 'बॉर्न फ्री इंटरटेनमेंट' के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मैंने अभिनय में 10 साल बिताए हैं। अब मैं थोड़ा विस्तार करना चाहती हूं और अपनी क्षमता को परखना चाहती हूं। अपनी कंपनी को लेकर मैं बेहद खुश हूं और आशावादी हूं।"

उन्होंने कहा, "सिनेमा मेरे लिए जुनून है, लेकिन एसी फिल्मों में काम करके मैं अपना आत्म सम्मान नहीं खोना चाहती जिसमें मेरे करने के लिए कुछ न हो।"

दिया ने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी खूबसूरत प्यारी मुस्कान ने लोगों पर जादू कर दिया था। उसके बाद वह 'तुमको न भूल पाएंगे' 'तुमसा नहीं देखा' 'परिणीता' 'दस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी फिल्मों में दिखीं।

हालांकि दिया को फिल्मों में अपनी समकक्ष अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता जितनी सफलता नहीं मिली, जिन्होंने एक ही साल (2000) में क्रमश: मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ताज जीता था। लेकिन दिया का कहना है कि उनके लिए सिर्फ दर्शकों की पसंद मायने रखती है।

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने आप से प्रतिस्पर्धा रखने में विश्वास करती हैं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT