दस साल पहले फिल्मों से अनजान थी नेहा

Thursday, July 11, 2013 19:04 IST
By Santa Banta News Network
दस साल पहले 'कयामत : सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने माना कि जब वह इस उद्योग में आई थीं तब वह फिल्मों से अनजान थीं। नेहा ने गुरुवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, "इस खूबसूरत दिन पर मैंने फिल्म व्यवसाय में 10 साल पूरे कर लिए।"

यह कहने की जरूरत नहीं कि वह बीते दिनों की याद कर रही थीं।

नेहा ने कहा, "मेरा मन अच्छे अनुभवों, मुझे मिलने वाले लोगों, सीखी हुई चीजों, उतार और चढ़ाव, हिट और फ्लॉप, नाचने-गाने और दीवानगी की यादों से भरा है। इन सबके लिए मैं फिल्मों की आभारी हूं।"

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्मों में आने के लिए वह खुद को मुश्किल से तैयार कर पाईं।

उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे पहले दृश्य में मुझे सेल्युलाइड पर पानी से बाहर आना था लेकिन लेकिन मैं अनजान थी। इसके 10 आकर्षक साल पूरे हो चुके हैं।"

सन् 2002 में मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के बाद नेहा ने फिल्मों में कदम रखा था।

नेहा ने 'क्या कूल हैं हम', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'सिंह इज किंग' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है तो 'शीशा' जैसी कुछ सफल परियोजनाओं में भी काम किया है। उन्होंने 2004 में आई विवादास्पद फिल्म 'जूली' में भी अभिनय किया है।

नेहा ने सभी को धन्यवाद दिया है।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT