Bollywood News


निर्भीकता और साहस से भरी है 'शुद्ध देसी रोमांस'

निर्भीकता और साहस से भरी है 'शुद्ध देसी रोमांस'
फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' का गुरुवार को दो मिनट 28 सेकेंड का आया ट्रेलर, नए युग की प्रेमकथा और युवाओं की रिश्तों की बदलती परिभाषा को दर्शाता है और यह भी कि युवा पीढ़ी कितनी बिंदास और साहसी हो गई है।

ट्रेलर में रघु और गायत्री की भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत और परिनीति चोपड़ा पवित्रता और लिव-इन रिलेशनशिप पर खुली चर्चा करते हैं।

सुशांत के किरदार के बारे में लगता है कि वह दोस्ती या भाईचारा नहीं देख रहे हैं। ट्रेलर में परिणिति को पारंपरिक लिबास में धूम्रपान करते दिखीं। वह अपने पिछले प्रेम संबंधों की बात खुले तौर पर स्वीकार करती हैं।

नौसिखिया वानी कपूर भी देसी अवतार में चुंबन के समय साहस के बारे में बात करती नजर आईं।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर ने भी भूमिका निभाई। यह फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

End of content

No more pages to load