Bollywood News


ऋतिक को मिली अस्पताल से छुट्टी

ऋतिक को मिली अस्पताल से छुट्टी
खून का थक्का निकालने के लिए दिमाग की सर्जरी के लिए हिंदुजा अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे गई। ऋतिक अपने पिता फिल्म निर्माता राकेश रोशन के साथ अस्पताल के बाहर आए।

ऋतिक के एक करीबी सूत्र ने बताया, "वह अब ठीक हैं लेकिन अब वह कम से कम एक महीने तक आराम करेंगे। चिकित्सकों ने उन्हें पूरा आराम करने और ध्यान करने को कहा है।"

39 वर्षीय ऋतिक का रविवार की दोपहर को दिमाग की सफल सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद राकेश रोशन ने बताया था कि बैंकॉक के फुकेट में 'बैंग-बैंग' के लिए एक स्टंट करते समय ऋतिक के सिर में चोट आई थी।

ऋतिक जब अस्पताल में थे तब फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, कुनाल कपूर, आशुतोष गोवारिकर, गौरीखान, करण जौहर और अन्य लोग उनसे मिलने गए थे।

End of content

No more pages to load