अंग दान करेंगी किरण राव

Friday, July 12, 2013 16:20 IST
By Santa Banta News Network
आनंद गांधी की फिल्म 'शिप ऑफ थीसस' से प्रेरणा लेने के बाद बॉलीवुड फिल्मकार किरण राव ने अपने अंग दान करने की प्रतिज्ञा की है। राव दर्शकों के समक्ष इस फिल्म को पेश कर रही हैं। 'धोबी घाट' की निर्देशक का मानना है कि किसी का जीवन बचाना महान काम है।

राव ने गुरुवार को यहां फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने अंग दान के विषय में सोचा है। इस फिल्म को देखकर मुझे अंग दान के विषय पर गंभीरता से सोचने का मौका मिला। पहले मैं सोचती थी कि हम केवल अपनी आंखें दान कर सकते हैं लेकिन तथ्य यह है कि हमारे शरीर का हर अंग किसी का जीवन बचाने के काम आ सकता है। मुझे यह फिल्म देखकर यह जानकारी मिली।"

उन्होंने कहा, "मैं अंग दान करना पसंद करूंगी। मुझे लगता है कि इस सप्ताह हम सभी को, जो लोग अपने अंग दान करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने इसकी प्रतिज्ञा नहीं की है, उन्हें ऐसा करना चाहिए। मैं विश्वास करती हूं कि अंग दान करने और आपके बाद भी जीवन का जारी रहना बहुत महत्वपूर्ण है।"

राव यूटीवी मोशन पिक्चर्स के साथ 'शिप ऑफ थीसस' पेश कर रही हैं। दुनियाभर के फिल्म समारोहों में पहले ही इसका प्रदर्शन हो चुका है।

फिल्म 19 जुलाई को पांच शहरों मुंबई, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरू व कोलकाता में प्रदर्शित हो रही है।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT