आईबीएफडब्ल्यू में रैम्प पर उतरेंगी आलिया

Friday, July 12, 2013 16:33 IST
By Santa Banta News Network
युवा बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडिया ब्राइडल फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) के रैंप पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आभूषण ब्रांड अजवा के प्रदर्शन के लिए रैम्प पर उतरेंगी। 23 जुलाई से दक्षिण दिल्ली के द ग्रांड होटल में शुरू होने वाले छह दिन के इस कार्यक्रम में आलिया अंतिम दिन रैम्प पर चलेंगी।

ब्रांड के संकलित गहने शादी के विषय पर आधारित होंगे।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के आभूषण निदेशक विपिन शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हर डिजाइन आधुनिक दुल्हन और समकालीन शैली को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। आलिया डिजायनों को बेहद अच्छी तरह से समझती हैं। वह फुर्तीली हैं, युवा हैं, और हम जो बताना चाहते हैं उसके लिए एकदम सही हैं।"

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी आलिया ने पिछले साल 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वह इस समय इम्तियाज अली की 'हाईवे' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह रणदीप हूडा के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 13 दिसंबर को प्रदर्शित होनी है।

इसके अलावा अभी आलिया के पास अभिषेक वर्मन की फिल्म 'टू स्टेट्स' है जिसमें आलिया के साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT