'भाग..' की सफलता निर्माताओं के लिए निर्धारक पल : मेहरा

Tuesday, July 16, 2013 16:20 IST
By Santa Banta News Network
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा मानते हैं कि उनकी नई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का जोरदार स्वागत दर्शकों की विकसित होती पसंद की ओर संकेत करता है। इससे उनके जैसे कहानीकारों और फिल्म निर्माताओं को मदद मिलेगी।

फिल्म की सफलता पर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मेहरा ने कहा, "यह अच्छा संकेत है कि दर्शकों की पसंद बदल रही है और विकसित हो रही है। यह देश बदल रहा है और हमारी आज की फिल्मों में यह दिखाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "यह खुशी का संकेत है, यह हमें चली आ रही सीमाओं को तोड़ने में और विस्तार देगा। यह सभी कहानीकारों और फिल्मकारों, तकनीशियनों और अभिनेताओं के लिए निर्धारक पल हो सकता है।"

'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली-6' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध मेहरा ने कहा कि अलग तरह की फिल्में होने के बावजूद इनका जनता तक पहुंचना महत्वपूर्ण है।

मेहरा ने कहा, "तय परिपाटी से अलग फिल्म होने के बावजूद इनका जनता तक पहुंचना महत्वपूर्ण है। जब मैं इसकी ओर देखता हूं और एक फिल्म निर्माता के तौर पर खुद को अलग करता हूं तो बड़ा दिलचस्प लगता है। यह स्वस्थ चलन है और इसके लिए हम सब को खुश होना चाहिए।'

फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली 'भाग मिल्खा भाग' 12 जुलाई को प्रदर्शित हुई है।
टोस्टर टीज़र: राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ​​की अनोखी कॉमेडी ने बढ़ाई फैन्स की उत्सुकता!

नेटफ्लिक्स इंडिया ने आगामी रिलीज़ की एक रोमांचक सूची का खुलासा किया है, जिसमें राजकुमार राव की नवीनतम कॉमेडी

Tuesday, February 04, 2025
आर माधवन और फातिमा सना शेख नेटफ्लिक्स की मॉडर्न लव स्टोरी 'आप जैसा कोई' के लिए साथ आए!

नेटफ्लिक्स ने अपने नवीनतम रोमांटिक ड्रामा, आप जैसा कोई का अनावरण किया है, जिसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख

Tuesday, February 04, 2025
प्रभास ने फिल्म 'कन्नप्पा' से अपने रोमांचक रुद्र लुक को फैन्स के साथ शेयर किया!

आगामी ऐतिहासिक महाकाव्य कन्नप्पा में दिव्य संरक्षक रुद्र के रूप में सुपरस्टार प्रभास का बहुप्रतीक्षित पहला लुक

Tuesday, February 04, 2025
नेहा शर्मा ने हॉट तस्वीरों को शेयर करते हुए बताई अपनी पसंदीदा जगह!

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने शानदार इंस्टाग्राम अपडेट से अपने प्रशंसकों को आकर्षित करना जारी रखती हैं। उनकी

Monday, February 03, 2025
सीरत कपूर: टॉलीवुड की रानी ने सभी सीमाओं को पार किया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचाई धूम!

टॉलीवुड की चकाचौंध करने वाली स्टार सीरत कपूर क्षेत्रीय सिनेमा से परे भी अपनी पहचान बना रही हैं और हाल ही में दुबई में

Monday, February 03, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT