ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म में काम करना चाहती हैं आलिया

Tuesday, July 16, 2013 16:25 IST
By Santa Banta News Network
हालिया प्रदर्शित फिल्म 'लुटेरा' से अभिनेत्री आलिया भट्ट इतनी ज्यादा प्रभावित हैं कि वह भी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में काम करना चाहती हैं। लेकिन वह सिर्फ कहानी के लिए नहीं बल्कि किसी खास दौर की स्टाइल और रूप-सज्जा के लिए ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छुक हैं।

सोमवार को 'हार्पर बाजार' पत्रिका के आवरण पृष्ठ के अनावरण के मौके पर मौजूद 20 वर्षीया आलिया ने कहा, "मैं अपने करियर में कम से कम एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म जरूर करना चाहूंगी। मुझे लगता है कि ऐतिहासिक फिल्में संवेदनशील और मनोरंजक ही नहीं होतीं, बल्कि इनमें उम्दा फैशन और स्टाइल देखने को मिलती है।"

आलिया ने 1950 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह अभिनीत 'लुटेरा' के बारे में कहा, "मुझे 'लुटेरा' बेहद पसंद आई। यह बेहद खूबसूरत फिल्म है। यदि आप फिल्म देखेंगे तो हर दृश्य इतना बेहतरीन है कि आपकी नजर में बस जाता है।"

यह पूछने पर कि वह अपने करियर में किस तरह की फिल्में करना चाहती हैं, आलिया ने कहा, "मैं अलग-अलग तरह की बहुत सारी फिल्में करना चाहती हूं और चाहती हूं कि मेरी हर फिल्म अलग हो, चुनौतीपूर्ण हो और दर्शकों को पसंद आए।"
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT