रणवीर के लिए फिल्म से जुड़ी यादें महत्वपूर्ण

Wednesday, July 17, 2013 16:55 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह की फिल्म 'लुटेरा' को जहां समीक्षकों की सराहना मिल रही है तो बॉक्सऑफिस पर भी इसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वैसे रणवीर कहते हैं कि उनके लिए बॉक्सऑफिस सफलता से ज्यादा महत्वपूर्ण फिल्म से जुड़ी यादें हैं। विक्रमादित्य निर्देशित 'लुटेरा' पांच जुलाई को प्रदर्शित हुई है।

फिल्म की सफलता पर सोमवार को आयोजित पार्टी से इतर रणवीर ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज फिल्म से जुड़ी यादें हैं। मुझे नहीं लगता कि बॉक्सऑफिस पर होने वाला व्यवसाय ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "फिल्म को जो कोई देखे उसे वह पसंद आनी चाहिए। ऐसे बहुत से लोग हैं जो फिल्में देखते हैं और उन्हें 100 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल करवाते हैं, लेकिन जब वे फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं तो कहते हैं कि फिल्म बहुत अच्छी नहीं थी।"

उन्होंने कहा, "हर कोई इन फिल्मों को देखता है लेकिन उनमें से सभी उन्हें पसंद नहीं करते। जो कोई आपकी फिल्म को देखे उसे आपकी फिल्म पसंद आनी चाहिए। जैसे लोगों को 'लुटेरा' पसंद आई।"

रणवीर की आने वाली फिल्मों में संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' और यशराज फिल्म्स की 'गुंडे' शामिल हैं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT