Bollywood News


एकता कपूर और शाहिद की 'जिम' ने मिटाई दूरियाँ

एकता कपूर और शाहिद की 'जिम' ने मिटाई दूरियाँ
वैसे तो एकता कपूर और शाहिद कपूर के बीच कभी दोस्ती रही ही नहीं हैं। लेकिन दोनों के बीच कुछ ठीक भी नहीं था। पर अब जब दोनों को एक दूसरे के साथ हंस-हंस कर बातें करते हुए देखा गया तो यही कहा जा सकता था कि शायद दोनों के बीच सब ठीक हो गया हैं।

दरअसल बड़े लम्बे समय के बाद दोनों को विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'लुटेरा' की पार्टी में देखा गया। जहाँ दोनों एक दूसरे के साथ बेहद हंसी मज़ाक के स्वभाव में थे। ये वाक़या हैं सोमवार का, जब दोनों को प्रत्यक्षदर्शियों ने बेहद हँसते खिलखिलाते देखा। बल्कि ऐसा लग रहा था जैसे दोनों के बीच कभी कोई मन मुटाव था ही नहीं।

अगर दोनों के बारे में उठने वाली अफवाहें सही थी। तो फिल्म और टीवी शो निर्माता एकता कपूर, शाहिद कपूर और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म को अपने टीवी शो के सेट पर प्रमोट करने की इच्छुक नहीं थी। वहीं शाहिद कपूर ने एकता की फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में काम करने के लिए मना कर दिया था।

एक आंतरिक सूत्र का कहना हैं, "शाहिद और एकता आज कल एक ही जिम में वर्क-आउट कर रहे हैं। जिससे उन्हें अपने पुराने मुद्दे सुलझाने का मौका मिल गया और अब दोनों के बीच दोस्ती हो गई हैं।"

End of content

No more pages to load