Bollywood News


करीना के हाशमी के साथ अंतरंग सीन से निर्देशक भी अचंभे में

करीना के हाशमी के साथ अंतरंग सीन से निर्देशक भी अचंभे में
आज कल करीना इमरान हाशमी के साथ अपने अंत रंग सीन के लिए चर्चा में हैं। ये सीन होंगे करीना और इमरान की आगामी फिल्म में।

वैसे करीना के लिए यह कोई नई बात नहीं हैं। उनकी फिल्मों की एक लंबी फ़ेहरिस्त हैं जिनमें उन्होंने अंत रंग सीन दिए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हैं, जब वह शादी के बाद गरमा गर्म सीन करने जा रही हैं और वो भी इमरान हाशमी के साथ।

एक सूत्र का कहना हैं, "करीना इमरान हाश्मी के साथ अपने अगले अंत रंग सीन के लिए हाँ कर चुकी हैं। हालाँकि इस बात से निर्माता भी बेहद आश्चर्य में थे कि करीना ने हाँ कर दी।

एक सूत्र के अनुसार, "निर्माता एकता कपूर बहुत इच्छुक थी कि वह अपनी फिल्म में करीना को ले, लेकिन एकता को इस बात का यकीन नहीं था कि करीना फिल्म के लव-मेकिंग सीन के लिए तैयार होंगी। लेकिन एकता ने करीना को इस बात के लिए राज़ी कर ही लिया। उन्होंने करीना को समझाया कि यह सीन फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अब करीना ठहरी प्रोफेशनल, इसलिए उन्होंने सीन के लिए हाँ कर दी।"

इससे पहले करीना ने इन कलाकारों के साथ किस सीन व् अंत रंग सीन दिए हैं-

-'कुर्बान' में अपने पति सैफ अली खान के साथ।

-थ्री इडीयटस में आमिर खान के साथ किस सीन।

-फिल्म 'हीरोइन' में अर्जुन रामपाल के साथ लव-मेकिंग सीन।

-'कमबख्त इश्क' में अर्जुन रामपाल के साथ।

-वहीं फिल्म 'ओमकारा' में अजय देवगन के साथ लव-मेकिंग सीन।

End of content

No more pages to load