Bollywood News


विवाहित पुरुषों को नुस्खे बताएगी वारसी की अगली फिल्म

विवाहित पुरुषों को नुस्खे बताएगी वारसी की अगली फिल्म
अभिनेता अरशद वारसी अपनी अगली फिल्म 'रब्बा मैं क्या करूं' में विवाहित पुरुषों को जिंदगी के मजे लेने के नुस्खे बताते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि हर विवाहित पुरुष उनकी फिल्म की कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा।

फिल्म की कहानी एक पारिवारिक और पारंपरिक भारतीय विवाह पर आधारित है। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि हर शादीशुदा पुरुष खुद को फिल्म से जोड़कर देखेगा। जब मैंने फिल्म की कहानी पढ़ी, मैंने तुरंत हां कर दिया।"

फिल्म 'रब्बा मैं क्या करू' की कहानी दो चचेरे भाइयों (अरशद वारसी, आकाश चोपड़ा)की कहानी है। फिल्म में आकाश की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार दिल्ली में हो रही होती है और अरशद शादी के बाद जिंदगी के मजे लेने के नुस्खे उन्हें बताते रहते हैं।

अमृत सागर चोपड़ा निर्देशित फिल्म में परेश रावल, राज बब्बर, ताहिरा कोचर, रिया सेन, हिमानी शिवपुरी, टीनू आनन्द, सुष्मिता मुखर्जी और शक्ति कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अरशद (45) ने आईएएनएस से कहा, "लोग मुझे हास्य किरदारों में देखना पसंद करते हैं, लेकिन मैं हर तरह की भूमिकाएं करना चाहता हूं। अपने करियर में मैंने जितनी फिल्में की हैं, उनसे संतुष्ट हूं।"

End of content

No more pages to load