अमिताभ ने की नई प्रतिभाओं की सराहना

Thursday, July 18, 2013 17:18 IST
By Santa Banta News Network
महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती दौर की तुलना वर्तमान समय के अभिनेताओं से करते हुए कहा कि दोनों दौर के बीच का अंतर यह है कि उस दौर में लोग गलतियां करते थे लेकिन आज के कलाकारों को अपनी पहली फिल्म से ही अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है।

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूडब्ल्यूआई) के छठे दीक्षांत समारोह में बुधवार को अमिताभ ने कहा, "आज समय कठिन हो गया है। कभी-कभी मैं सोचता हूं कि हमने बॉलीवुड में ऐसे समय में प्रवेश किया जब गलती करने पर हम अगली फिल्म में उसे सुधार सकते थे।"

उन्होंने कहा, "आज के अभिनेताओं को पहली फिल्म से ही अच्छा अभिनय करना होता है और मैं उन्हें ऐसा करते हुए देखकर हैरान हूं। मैं यह कभी नहीं कर सका।"

उन्होंने कहा कि काश कि वह युवा होते तो उन्हें भी युवा अभिनेताओं के साथ काम करने का अवसर मिलता।

अमिताभ ने कहा, "एक अन्य चीज जिसकी मुझे ख्वाहिश है, मैं आज के समय में बतौर युवा काम कर पाता ताकि मुझे युवा प्रतिभाओं के साथ काम करने का मौका मिलता।"

अमिताभ जल्द ही प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह- डेमोक्रेसी अंडर फायर' में नजर आएंगे, जिसका प्रदर्शन 23 अगस्त को होगा।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT