Bollywood News

एक साथ 2 फिल्मों के प्रदर्शन से खुश हैं श्रुति

एक साथ 2 फिल्मों के प्रदर्शन से खुश हैं श्रुति
अभिनेत्री श्रुति हासन खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनकी दो फिल्में 'डी-डे' और 'रमइया वस्तावइया' शुक्रवार को एक साथ प्रदर्शित हो रही हैं। दोनों फिल्मों में श्रुति के किरदार एकदम अलग हैं।

'डी-डे' में वह बुरी चीजों के मकड़जाल में फंसी एक यौनकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं 'रमइया वस्तावइया' में वह भोली और प्यारी लड़की के रूप में दिखेंगी।

निर्देशक निखिल आडवाणी की 'डी-डे' के विशेष प्रदर्शन के मौके पर श्रुति ने कहा, "अलग-अलग तरह के बहुत से किरदार निभाना हर अभिनेता का सपना होता है, कोई एक साल में ऐसा कर सकता है और कोई पूरे करियर में। यह हमारे लिए अच्छी बात है और तब जबकि दोनों फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित हो रही हों। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं।"

'डी-डे' में इरफान, अर्जुन रामपाल, ऋषि कपूर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं।

दूसरी ओर प्रभुदेवा की 'रमइया वस्तावइया' में श्रुति, नावागंतुक गिरीश तौरानी के साथ नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load