प्रियंका चोपड़ा 31 की हुईं, बॉलीवुड ने दी बधाई

Thursday, July 18, 2013 17:26 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा गुरुवार को 31 साल की हो गईं। उनके 31वें जन्मदिन पर पूरी फिल्म बिरादरी ने सौभाग्य और सफलता की कामना करते हुए उन्हें प्रेमपूर्वक बधाईयां दीं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म 'बर्फी' और अपने अंतर्राष्ट्रीय गीतों 'इन माई सिटी' और 'एक्जॉटिक' की सफलता से बेहद खुश हैं। साथ ही वह भारतीय मुक्के बाज एम. सी. मेरीकाम की जीवनी पर बन रही फिल्म में अपनी मुख्य भूमिका की तैयारियों में व्यस्त हैं।

वैसे पिछले महीने प्रियंका को पिता की मौत का गहरा सदमा झेलना पड़ा था, लेकिन सब के बावजूद काम पर लौटकर उन्होंने उनके पेशेवर अभिनेत्री होने का परिचय दिया।

हिंदी फिल्म जगत में एक दशक से ऊपर समय बिता चुकीं प्रियंका बॉलीवुड की दिग्गज कलाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में 'क्रिश', 'डॉन', 'फैशन', 'अग्निपथ' और 'सात खून माफ' जैसी फिल्मों में काम किया है।

मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में मुख्य भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

फिल्म बिरादरी ने प्रियंका के 31वें जन्मदिन पर ट्विटर के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मधुर भंडारकर : प्रियंका तुम्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां। तुम्हारा यह साल बेहद अच्छा बीते।

आलिया भट्ट : प्यारी प्रियंका को जन्मदिन की बधाईयां। जन्मदिन अच्छा बीते।

सोफी चौधरी : हैपी बर्थडे देसी गर्ल। तुम्हारा यह साल रोमांचक हो, पहले से ज्यादा कामयाबी तुम्हें मिले।

विशाल दादलानी : हैपी बर्थडे प्रियंका। तुम्हें कामयाबी और खुशी मिले।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT