Bollywood News


कैमरे के सामने धनुर्धर अर्जुन बन जाते हैं अनिल कपूर

कैमरे के सामने धनुर्धर अर्जुन बन जाते हैं अनिल कपूर
अदाकारी के मामले में बॉलीवुड के महारथियों में से एक हैं अनिल कपूर उनकी अदाकारी पर किसी को कोई शक नहीं हैं। लेकिन उनकी इस सफलता का राज़ क्या हैं इसका खुलासा उन्होंने अनुपम खेर के स्टूडेंट्स के सामने उनके एक्टिंग स्कूल में किया।

जिस तरह से अर्जुन जब अपना निशाना साधते थे तो उन्हें चारों तरफ की सारी चीज़े दिखनी बंद हो जाती थी। ऐसे ही जब अनिल कपूर कैमरे के सामने होते हैं, तो उन्हें चारों तरफ की चीज़े दिखनी बंद हो जाती हैं।

स्टूडेंट को अपनी सफलता का राज़ बताते हुए अनिल कपूर कहते हैं, "जब मैं कैमरे के सामने होता हूँ, मेरा पूरी तरह से वही ध्यान होता हैं। उस वक़्त मुझे लोग और सारी चीज़े दिखनी बंद हो जाती हैं। यहाँ तक कि मुझे कैमरे के पीछे खड़ा कैमरा मैं भी नहीं दीखता। मेरा ध्यान केवल मेरे किरदार पर होता हैं।"

End of content

No more pages to load