Bollywood News


बोल्ड कपड़ों के लिए मम्मी-पापा से पूछ लिया था न सोनाक्षी?

बोल्ड कपड़ों के लिए मम्मी-पापा से पूछ लिया था न सोनाक्षी?
अब तक सोनाक्षी सिन्हा ने छोटे कपड़े न पहनने और बोल्ड न दिखने की जैसे कसम ही खाई हुई थी। हालांकि उन्होंने अब तक अपनी ये कसम निभाई भी हैं। ये सोना की खुद की मर्ज़ी रही हो या माता-पिता की आज्ञा अब तक सोना ने इसका खूब पालन किया। लेकिन अब सोना थोड़ी-थोड़ी पिघलने लगी हैं।

वैसे सोना ने इसका थोड़ा बहुत उल्लंघन तो फिल्म 'लुटेरा' में ही कर दिया था। लेकिन अब सोना बेबी को एक बार फिर परिस्थिति के सामने झुकना पड़ रहा हैं। दरअसल सोना ने अब तक की अपनी भारतीय नारी की छवि से निकल कर ग्लैमरस होना शुरू कर दिया हैं। इस पर उनकी माँ पूनम और पिता शत्रुघ्न सिन्हा की क्या प्रतिक्रिया होगी ये तो वही जाने लेकिन सुना हैं कि सोना बेबी अब अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में अपने सेक्सी जलवे दिखाने वाली हैं।

फिल्म में सोना बेहद छोटी और चुस्त सेक्सी ड्रेस में आइटम सांग पर झूमती नज़र आएगी । ऐसा करने के लिए सोना तो बिलकुल भी तैयार ही नहीं थी। इसके लिए उन्हें अक्षय कुमार ने मनाया हैं।

सूत्रों के अनुसार "अक्षय ने सोना को बोल्ड सीन के लिए मना लिया हैं। अब तक की अपनी उपस्थिति को लेकर बेहद सावधान रही सोना ने अक्षय की बात मान ली। सोनाक्षी को लगा कि ये उनकी अब तक की देसी इमेज को तोड़ने में मददगार साबित होगा।"

सांग के लिए सोना का कॉस्टयूम तान्या घावरी द्वारा डिज़ाइन किया गया हैं, जो इस से पहले सोनम कपूर और असीन के लिए भी कॉस्टयूम तैयार कर चुकी हैं।

End of content

No more pages to load