आमिर के भाई फैज़ल की पर्दे पर वापसी

Sunday, July 21, 2013 15:39 IST
By Santa Banta News Network
13 साल बाद आमिर के छोटे भाई फैज़ल खान दोबारा से रुपहले पर्दे पर अपनी वापसी कर रहे हैं। एक उर्दू नोबल पर आधारित इस फिल्म के निर्माता राजेश जैन और निर्देशक शरीक मिनहाज़ होंगे।

फैज़ल ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत 1994 में विक्रम भट्ट की फिल्म 'मदहोश' से की थी। इस फिल्म के निर्माता उनके पिता ताहिर हुसैन थे। लेकिन इस फिल्म से फैज़ल कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए थे। इसके बाद जब फैज़ल धर्मेश दर्शन की फिल्म 'मेला' में आमिर खान के साथ आए तो इस बी ग्रेड फिल्म से फैज़ल को अच्छी पहचान मिल गई थी।

जैन फैज़ल को लेकर फिल्म बनाने की पुष्टि करते हुए कहते हैं, "हम पहले ही फैज़ल के साथ बात कर के उन्हें फिल्म के लिए साइन कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी।"

अतीत में आमिर और उनके पिता फैज़ल की कस्टडी को लेकर, कानूनी लड़ाई लड़ने को लेकर ख़बरों में थे। जिसमें न्यायालय ने फैज़ल की कस्टडी उनके पिता को दे दी थी। उसके बाद फैज़ल ने कहा था कि वह अकेले रहना चाहते हैं और वह बांद्रा निवास को छोड़कर पहले चेम्बूर और बाद में बांद्रा ईस्ट रहने चले गये थे।

बाद में दोनों भाइयों के बीच जब सुलह हो गई तो फैज़ल घर वापिस आ गए और आमिर के प्रोडक्शन हाउस में शामिल हो गये। इसके बाद फैज़ल ने रियलिटी शो 'इस जंगल से मुझे बचाओ' के निर्माताओं को उनका शो करने से मना कर हलचल पैदा कर दी थी। इस शो के निर्माता उन्हें अपने प्रतिभागी के तौर पर साइन करना चाहते थे। हालाँकि पहले वह 'बिग बॉस-6' में भाग लेने वाले थे लेकिन बाद में आमिर के अनुग्रह करने पर फैज़ल ने इस छोड़ दिया था। आमिर नहीं चाहते थे कि वह अपने स्वस्थ के चलते किसी भी परेशानी में पड़े।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT