संजय दत्त स्वास्थ्य जांच के लिए जेल से निकले

Sunday, July 21, 2013 15:41 IST
By Santa Banta News Network
यहां की यरवदा जेल में लगभग दो महीने से कैद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त शनिवार को पहली बार बाहर निकले। स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दत्त को कड़ी सुरक्षा में सैसून अस्पताल ले जाया गया जहां चार चिकित्सकों की टीम ने उनके समूचे शरीर की सामान्य जांच की।

अनधिकारिक खबरों में दावा किया गया है कि दत्त की तबीयत नासाज रहती थी, मगर अभिनेता की तीन घंटे चली स्वास्थ्य जांच के बारे में जेल के अधिकारी और अस्पताल के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

दत्त को स्वास्थ्य जांच के बाद वापस जेल ले जाया गया।

वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के मामले में दोषी करार दिए गए संजय दत्त ने मुंबई की एक विशेष अदालत में 16 मई को आत्मसमर्पण किया था। 22 मई को उन्हें मुंबई के आर्थर रोड केंद्रीय कारावास में ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें पुणे के यरवदा केंद्रीय कारावास भेज दिया गया। यहां दो महीने से अधिक समय से कैद अभिनेता को पहली बार कुछ घंटों के लिए बाहर निकलने का मौका मिला।

विशेष टाडा अदालत के समक्ष मामले की सुनवाई के दौरान दत्त ने घर का बना खाना, दवाएं एवं अन्य सुविधाओं की मांग की थी। उनकी मांगें एक महीने के लिए मान ली गई थी।

यरवदा जेल के अधिकारियों ने हालांकि जेल के नियम-कायदे का हवाला देते हुए उन्हें प्रदत्त सुविधाओं पर आपत्ति उठाई। इसके बाद से संजय दत्त आम कैदी की तरह दिन काट रहे हैं।

सुरक्षा कारणों से सिने स्टार को जेल की कोठरी में ही रहकर कागज के थैले बनाने का काम सौंपा गया है। इस काम के लिए उन्हें 25 रुपये रोजाना दिहाड़ी मिल रही है।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT