Bollywood News


'रुस्तमे हिन्द' दारा सिंह अब पर्दे पर होंगे जीवंत

'रुस्तमे हिन्द' दारा सिंह अब पर्दे पर होंगे जीवंत
जब असल जिंदगी के विरले लोगों के संघर्ष भरे जीवन को फ़िल्मी पर्दे पर उतारा जाता हैं। तो लोग उसे देखना पसंद भी करते हैं। हालिया रिलीज़ फिल्म 'भाग मिल्खा भाग इसका' ताज़ा उदाहरण हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए हमारे ही-मैंन और रुस्तमे हिंद, स्वर्गीय दारा सिंह के जीवन का भी अब रुपहले पर्दे पर साक्षात्कार होगा।

निर्माता-निर्देशक दारा सिंह की इस बायोपिक में पहलवान संग्राम सिंह को लेंगे। संग्राम सिंह ने अपने इस किरदार के लिए तैयारी भी शुरू कर दी हैं। फिल्म में दारा सिंह जैसा दिखने के लिए उन्हें अपना 10 किलो वजन बढ़ाना पड़ेगा। इस फिल्म में दारा सिंह के कुश्ती करियर पर ही फोकस किया जाएगा।

हालाँकि दारा सिंह ने कुश्ती में वर्ल्ड रिकॉर्ड और फिल्मों में एक अभिनेता के तौर पर भी पहचान बनाई हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक 'रामायण' से मिली थी। जिसमें दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। उन्होंने हनुमान के रूप में इतनी प्रसिद्धि पाई थी कि लोगों ने उन्हें बजरंगबली ही कहना शुरू कर दिया था।

End of content

No more pages to load