Bollywood News


'शोले' के 3डी वर्जन का फर्स्ट लुक 15 अगस्त को होगा रिलीज़

 'शोले' के 3डी वर्जन का फर्स्ट लुक 15 अगस्त को होगा रिलीज़
38 साल पुरानी जय और वीरू की दोस्ती एक बार फिर से पर्दे की शान बनने जा रही ही। फिल्म का फर्स्ट लुक 15 अगस्त को रिलीज़ कर दिया जाएगा। वही फिल्म 13 सितंबर को रिलीज़ होगी। ज्ञात हो कि 1975 में शोले' को 15 अगस्त को ही रिलीज़ किया गया था।

फिल्म निर्माता जयंत लाल गाडा जो इस बार फिल्म को प्रस्तुत करने जा रहे हैं। कहते हैं, "15 अगस्त, 1975 हमारे जीवन में एक विशेष महत्त्व रखती हैं।"

धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, संजीव कुमार, अमजद खान और ए.के.हंगल जैसे अदाकारों के अभिनय से सजी इस फिल्म के बीसियों संवाद आज भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़े हुए हैं। 50 हफ़्तों तक लगातार चलने वाली फिल्म 'शोले' मुंबई के मिनर्वा सिनेमाघर में लगातार पांच सालों तक चली थी।

End of content

No more pages to load