40 साल बाद जॉय मुखर्जी की फिल्म 'लव इन बॉम्बे' होगी रिलीज़

Wednesday, July 24, 2013 18:18 IST
By Santa Banta News Network
1974 में बनी जॉय मुखर्जी की फिल्म 'लव इन मुंबई' 40 सालों के बाद दर्शकों के सामने पर्दे पर आएगी। इस फिल्म को उनके बेटे सुजॉय और मुनजॉय रिलीज करने जा रहे हैं। इसी सिरीज़ की दो और सफल फिल्मों 'लव इन टोक्यो' और 'लव इन शिमला' के बाद ये फिल्म हेट्रिक होगी।

60-70 के दशक के, बेहतरीन कलाकार सुजोय तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक अर्से पहले फिल्म 'लव इन बोम्बे' में की गईं उनकी मेहनत मुद्दतो के बाद लोगों के सामने आएगी। ये फिल्म उनके दोनों बेटों द्वारा अपने स्वर्गीय पिता को श्रधांजली हैं।

2 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में जॉय के अलावा किशोर कुमार, वहीदा रहमान और ज़ीनत अमान की भी मुख्य भूमिका हैं।

फिल्म के म्यूजिक लॉंच पर सुजॉय ने कहा, "फिल्म में हम लोगों ने कुछ बदलाव नहीं किए हैं। हमने सिर्फ तकनीकी रूप से फिल्म के कलर और इसकी ध्वनि में सुधार किया है। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि पहले 'लव इन शिमला', फिर 'लव इन टोकियो' और अब 'लव इन बॉम्बे' यह उनके लिए हैट्रिट है। वह ज़रूर खुश होंगे।"

जॉय की पत्नी नीलम कहती हैं, "हम इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए पीवीआर के निदेशकों का धन्यवाद करते हैं। वह आज की पीढ़ी को मेरे पति के क्लासिक काम को देखने का मौका दे रहे हैं। मुझे पूरा यकीन हैं, कि लोगों को ये फिल्म ज़रुर पसंद आएगी और जिन्होंने उनकी पहली फ़िल्में देखी हैं, उनके लिए एक बार फिर से जॉय की यादें ताज़ा हो जाएंगी।"

फिल्म एक मासूम युवक बादल (जॉय) की साहसिक और रोमांटिक कहानी हैं जो एक जहाज़ पर एक शहरी अभिमानी लड़की प्रीति (वहीदा रहमान) से मिलता हैं। जब जहाज़ तूफान में फँस जाता हैं तो बादल जहाज़ पर सवार कुछ अन्य लोगों के साथ प्रीति की भी जिंदगी बचाता हैं।

पीवीआर के निदेशक का कहना हैं कि हमें जॉय मुखर्जी की इस फिल्म की रिलीज़ तारीख की घोषणा करते हुए बड़ी ख़ुशी हो रही हैं।
मल्टीस्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' के पहले दिन का रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, छावा को भी पछाड़ा!

बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक ब्लॉकबस्टर के सभी तत्वों के साथ आ रही है - एक विशाल कलाकारों की टुकड़ी, शानदार सेट

Saturday, June 07, 2025
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 में उमड़ी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की भीड़, ये रहे विजेता!

बीती रात मुंबई में बॉलीवुड हंगामा ने स्टाइल आइकन्स अवार्ड्स 2025 रखा था| जिसमें बॉलीवुड के कलाकारों ने आकर्षक

Saturday, June 07, 2025
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने 'परिवारिक मनुरंजन' का शूट शुरू किया- धमाकेदार पारिवारिक ड्रामा होने का वादा!

प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी ने अपनी आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म, परिवारिक मनुरंजन की

Saturday, June 07, 2025
श्रद्धा कपूर ने अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग स्टाइल से फैन्स को किया आकर्षित, थोड़ी देर में ही तस्वीरें वायरल!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई आकर्षक तस्वीरें शेयर कीं, जिससे हर कोई उनकी शानदार

Saturday, June 07, 2025
आमिर खान ने किया कन्फर्म: 'सितारे ज़मीन पर' होगी इस प्लेटफोर्म पर रिलीज़!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की 3 साल बाद वापसी वाली फिल्म, सितारे ज़मीन पर, ऑनलाइन विवाद का केंद्र बन गई

Saturday, June 07, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT