Bollywood News


जल्दी सोने वाले अक्षय क्यूँ जाग रहे हैं रात को?

जल्दी सोने वाले अक्षय क्यूँ जाग रहे हैं रात को?
अक्षय कुमार अपनी रात को जल्दी सोने की आदत के लिए बहुत चर्चित हैं। लेकिन आज कल उन्हें अपनी इस आदत से लड़ना पड़ रहा हैं। कारण हैं उनकी आगामी फिल्म 'बॉस' का एक गाना 'पार्टी आल नाईट', जिसकी शूटिंग रात में ही होती हैं।

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय के बारे में सभी जानते हैं कि वह रात को ठीक 10 बजे सो जाते हैं। बल्कि अक्षय कुमार खुद कहते हैं कि उन्हें रात को जागना और शूटिंग करना बेहद नापसंद हैं।

अक्षय कहते हैं, "मैं रात में शूट करने से नफ़रत करता हूँ। मैं रात को 10 बजे सो जाता हूँ। लेकिन एक प्रोफेशनल होने के नाते मेरे पास और कोई चारा नहीं हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए अक्षय कहते हैं। अश्विनी यार्डी मेरे पास नई योजना 'पोकिरी राजा' के साथ आए और मुझे उनका ये विचार बेहद पसंद आया। हालाँकि हमने इसमें कुछ बदलाव भी किये हैं। मूल फिल्म में ममूटी इंटरवल से बिलकुल पहले आता हैं, जबकि मैं फिल्म में 18 मिनट में आता हूँ।"

ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ अक्षय को ही अपनी नींद का बलिदान करना पड़ रहा हैं। बल्कि सोनाक्षी को डिनर करने का ही मौका नहीं मिलता। होटल के आधे से ज्यादा भाग को एक नाइट क्लब में बदल दिया गया हैं। 'खिलाड़ी -786' में 'लोनली' गाने में अक्षय के साथ काम कर चुके हनी सिंह का कहना हैं कि वह एक बार फिर से अक्षय के साथ गाने में काम करने से बेहद उत्साहित है।

End of content

No more pages to load